गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर इज़ाफ़ा, घरेलू से लेकर कमर्शियल तक सभी गैस सिलेंडर महंगे

गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर इज़ाफ़ा, घरेलू से लेकर कमर्शियल तक सभी गैस सिलेंडर महंगे

पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर रसोई गैस की कीमतों में इजाफा कर दिया है। घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। नई दरें 7 मार्च 2026 से लागू कर दी गई हैं। इससे पहले भी 1 मार्च को सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की गई थी।

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले 1 मार्च को 31 रुपये बढ़ाई गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 1925 रुपये हो गई थी। अब 7 मार्च को इसमें 114.50 रुपये और जोड़ दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2039.50 रुपये हो गई है।

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पहले 6 अप्रैल 2025 से 910.50 रुपये तय की गई थी और उसके बाद इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था। अब 7 मार्च 2026 से इसके दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई कीमत के अनुसार अब उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 970.50 रुपये चुकाने होंगे।

पेट्रोलियम कंपनियों के मुताबिक 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर की कीमत 8 अप्रैल 2025 को बढ़ाकर 339.50 रुपये कर दी गई थी। अब इसमें भी बढ़ोतरी की गई है। 7 मार्च 2026 से इसकी कीमत 361.50 रुपये हो गई है।

10 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत पहले 8 अप्रैल 2025 को बढ़ाकर 658.50 रुपये की गई थी। अब 7 मार्च 2026 से इसमें भी वृद्धि कर दी गई है। नई कीमत के अनुसार इस सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 700.50 रुपये देने होंगे।

लगातार बढ़ती गैस कीमतों से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Trending News

बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
Aug 31, 2026, 5:15:00 PM
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
Aug 31, 2026, 4:32:00 PM
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
Aug 31, 2026, 3:57:00 PM
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
Aug 31, 2026, 3:47:00 PM
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
Aug 31, 2026, 3:40:00 PM
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 3:18:00 PM
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
Aug 31, 2026, 3:14:00 PM
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Aug 31, 2026, 3:03:00 PM
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
Aug 31, 2026, 2:52:00 PM