गुवाहाटी-कोलकाता के बीच चलेगी पहली 'वंदे भारत' स्लीपर ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

PM मोदी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाएगी.

जानकारी के अनुसार, नई ट्रेन का शुभारंभ अगले 15 से 20 दिनों के भीतर होने की उम्मीद है. इसकी संभावित तारीख 18 या 19 जनवरी बताई जा रही है, क्योंकि ट्रेन का परीक्षण और प्रमाणन पूरा हो चुका है. हालांकि, इसकी सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा अगले दो से तीन दिनों में कर दी जाएगी.

थर्ड एसी का किराया भोजन सहित करीब 2,300 रुपये, सेकेंड एसी का लगभग 3,000 रुपये और फर्स्ट एसी का करीब 3,600 रुपये रहने की संभावना है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया हवाई यात्रा से काफी कम रखा गया है. गुवाहाटी–हावड़ा फ्लाइट का किराया करीब 6,000 से 8,000 रुपये होता है. किराया खासतौर पर मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तय किया गया है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियतों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों से लैस है, जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित होगी. इसमें बेहतर सस्पेंशन सिस्टम लगाया गया है, जिससे झटके कम महसूस होंगे. ट्रेन में ऊर्जा की बचत करने वाली तकनीक और आधुनिक, एयरोडायनामिक डिजाइन दिया गया है

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM