बिजली कर्मचारियों ने किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, झारखंड समेत कई राज्यों में सप्लाई हो सकती है बाधित

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Mar 07, 2026, 1:48:00 PM

देशभर में प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारी और इंजीनियर 10 मार्च को बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। नेशनल को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर करीब 27 लाख कर्मचारी और इंजीनियर सड़कों पर उतरेंगे। इस आंदोलन के कारण झारखंड सहित कई राज्यों में बिजली सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती हैं।

बिजली कर्मचारियों के संगठनों का कहना है कि यह प्रस्तावित बिल किसानों, उपभोक्ताओं और बिजली क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे और झारखंड से फेडरेशन के महासचिव संजय सिंह ने जानकारी दी कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर मांग की गई है कि इस बिल को संसद में पेश न किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस बिल को संसद में लाती है तो देशभर में बिजली कर्मचारियों द्वारा व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इसी मुद्दे को लेकर 9 मार्च को दिल्ली में एक अहम बैठक भी प्रस्तावित है। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों को आमंत्रित किया गया है। बैठक के दौरान उन्हें बिल के संभावित प्रभावों और उससे जुड़े मुद्दों की जानकारी दी जाएगी तथा उनसे संसद में इस विधेयक का विरोध करने की अपील की जाएगी।

वहीं बिजली कर्मचारी संगठनों के आंदोलन को देखते हुए 10 मार्च को बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। कुछ क्षेत्रों में सब-स्टेशन के कामकाज पर प्रभाव पड़ सकता है और सीमित समय के लिए बिजली कटौती की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में आम लोगों को संभावित असुविधा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM