ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर चिराग ने कहा- अगर सवाल उठ रहे हैं तो मजबूती से रखें अपना पक्ष

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर जारी सियासी बवाल के बीच केंद्रीय मंत्री व लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर चिराग ने कहा- अगर सवाल उठ रहे हैं तो मजबूती से रखें अपना पक्ष

पटना : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर जारी सियासी बवाल के बीच केंद्रीय मंत्री व लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। चुनाव आयोग में चल रहे मतभेदों पर चिराग पासवान ने कहा कि मैं सरकार का हिस्सा होने के नाते मैं किसी को डिफेंड नहीं करूंगा, चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है। चिराग ने कहा कि अगर चुनाव आयोग के ऊपर ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं, तो मैं मानता हूं कि यह जिम्मेदारी भी चुनाव आयोग की है। खासतौर पर सीईसी की है। वह अपने पक्ष में अपनी बातों को मजबूती से रखें। विपक्ष क्या बोलता है उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि विपक्ष का काम राजनीति करना है।

मजबूती से बात रखे चुनाव आयोग - चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यह भी कहा कि अगर चुनावी प्रक्रिया के ऊपर ही लोगों का विश्वास या संदेह खड़ा हो जाएगा, तो यह गलत है। ऐसे में मुझे लगता है कि चुनाव आयोग को अपनी बातों को और मजबूती से रखना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला किया। चिराग ने कहा कि राहुल गांधी या किसी विपक्ष को जवाब देने के लिए नहीं, जनता के मन में किसी प्रकार का कोई संदेह न आए, इस बात को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है।

आज विपक्ष के नेता कर रहे प्रदर्शन

उधर, एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। तेजस्वी यादव ने कहा कि देश का चुनाव आयोग सड़ चुका है। आज हमारी पार्टी पूरे बिहार में चुनाव आयोग का पुतला दहन करेगी। बिहार समेत पांच राज्यों के चुनाव रद्द हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव आयोग को लोकतंत्र ख़त्म करने का एक उपकरण बना लिया है। चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर प्रश्न उठाने वाले दो चुनाव आयुक्त इतने दिनों तक मौन क्यों थे? देश की जनता सड़कों पर उतरकर अब चुनाव आयोग को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाएगी।

Trending News

 IIT ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, देशभर से जुटे वैज्ञानिक, स्कॉलर्स और विशेषज्ञ
IIT ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, देशभर से जुटे वैज्ञानिक, स्कॉलर्स और विशेषज्ञ
Sep 25, 2026, 1:49:00 PM
पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय, कई जगहों पर हुई अति भारी बारिश, अधिकतम तापमान में हो सकता है अंतर
पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय, कई जगहों पर हुई अति भारी बारिश, अधिकतम तापमान में हो सकता है अंतर
Sep 25, 2026, 1:39:00 PM
CO से WhatsApp पर मांगे एक करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी, थाने में शिकायत
CO से WhatsApp पर मांगे एक करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी, थाने में शिकायत
Sep 25, 2026, 1:37:00 PM
NGT नियमों के उल्लंघन की जांच में हंगामा
NGT नियमों के उल्लंघन की जांच में हंगामा
Sep 25, 2026, 1:27:00 PM
अजय राय का SP पर निशाना, कहा- अखिलेश रायबरेली अमेठी तो हम भी जाएंगे कन्नौज, इटावा व सैफई
अजय राय का SP पर निशाना, कहा- अखिलेश रायबरेली अमेठी तो हम भी जाएंगे कन्नौज, इटावा व सैफई
Sep 25, 2026, 1:15:00 PM
25 दिन बाद भी नाबालिग बच्ची का सुराग नहीं, फिरौती मांगने का दावा, परिजनों को अनहोनी की आशंका
25 दिन बाद भी नाबालिग बच्ची का सुराग नहीं, फिरौती मांगने का दावा, परिजनों को अनहोनी की आशंका
Sep 25, 2026, 1:07:00 PM
पितृपक्ष मेला की गरिमा और भव्यता दिखाएं , तीन लाख रुपए तक का पुरस्कार पाएं
पितृपक्ष मेला की गरिमा और भव्यता दिखाएं , तीन लाख रुपए तक का पुरस्कार पाएं
Sep 25, 2026, 1:02:00 PM
SIR विवाद को लेकर JMM छात्र मोर्चा ने फूंका पुतला, ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग
SIR विवाद को लेकर JMM छात्र मोर्चा ने फूंका पुतला, ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग
Sep 25, 2026, 12:53:00 PM
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर चिराग ने कहा- अगर सवाल उठ रहे हैं तो मजबूती से रखें अपना पक्ष
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर चिराग ने कहा- अगर सवाल उठ रहे हैं तो मजबूती से रखें अपना पक्ष
Sep 25, 2026, 12:46:00 PM
'मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए' रोहिणी बोली-'लालू जी का डंका विदेशों में भी बजता है'
'मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए' रोहिणी बोली-'लालू जी का डंका विदेशों में भी बजता है'
Sep 25, 2026, 12:36:00 PM