CBSE 10वीं साइंस-सोशल साइंस क्वेश्चन पेपर के लिए नए नियम, ये गलती की तो नहीं मिलेंगे नंबर!

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे 10वीं क्लास में भाग लेने जा रहे छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने का अच्छे से अभ्यास करवा दें,

CBSC

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे 10वीं क्लास में भाग लेने जा रहे छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने का अच्छे से अभ्यास करवा दें, ताकि वे एग्जाम के समय किसी भी प्रकार की गलती करने से बच जाएं. चूंकि सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं के साइंस और सोशल साइंस के पेपर में मूल्यांकन की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से चेंजेस किये गए हैं, जिसकी पूरी जानकारी से छात्रों को अवगत करवाने की जिम्मेदारी स्कूलों को दी गई है. अब इन दोनों विषयों के प्रश्नपत्र अलग-अलग सेक्शनों में बंटे होंगे और छात्रों को अपनी कॉपी भी इसी प्रारूप में विभाजित करके ही उत्तर लिखने होंगे.

बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि सेक्शन बदलकर लिखे गए उत्तरों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और न ही इन गलतियों को री-चेकिंग या री-इवैल्युएशन में सुधारा जाएगा. इसलिए सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इस वर्ष कक्षा दसवीं में विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में मूल्यांकन की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से प्रश्न पत्रों को दिए गए विवरण के अनुसार विभिन्न खंडों में विभाजित किया गया है.

CBSE द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, विज्ञान का पेपर तीन हिस्सों में बाँटा गया है—

• खंड A: जीव विज्ञान (Biology)

• खंड B: रसायन विज्ञान (Chemistry)

• खंड C: भौतिकी (Physics)

इसी तरह, सामाजिक विज्ञान का पेपर चार खंडों में रहेगा—

• खंड A: इतिहास

• खंड B: भूगोल

• खंड C: राजनीति विज्ञान

• खंड D: अर्थशास्त्र

बोर्ड ने कहा कि छात्रों को अपनी उत्तर-पुस्तिका बिल्कुल प्रश्नपत्र के प्रारूप के अनुरूप ही बनानी होगी. यानी जिस प्रश्न का उत्तर जिस सेक्शन में पूछा गया है, उसी सेक्शन में लिखा जाना अनिवार्य है. CBSE का कहना है कि यदि कोई विद्यार्थी इतिहास का उत्तर भूगोल वाले सेक्शन में या बायोलॉजी का उत्तर फिजिक्स सेक्शन में लिख देता है तो उसके उस उत्तर के शून्य अंक दिए जाएंगे. बोर्ड ने कहा है कि इस तरह की गलतियों को कोई मानवीय त्रुटि नहीं माना जाएगा और इन्हें सुधारने का अवसर बाद में नहीं मिलेगा.

CBSE ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वह प्री-बोर्ड परीक्षाओं में ही इस पैटर्न का अधिक से अधिक अभ्यास छात्रों से कराएं, ताकि वह बोर्ड परीक्षा में कोई तकनीकी गलती न करें. साथ ही साइंस और सोशल साइंस दोनों के सैंपल क्वेश्चन पेपर CBSE की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिनसे छात्र नए पैटर्न को समझ सकते हैं.

Trending News

स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM