दिल्ली से बिहार जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 3 लोगों की मौत
दिल्ली से बिहार जा रही बस का कुशीनगर में भीषण हादसा हो गया है। दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही प्राइवेट लग्जरी बस यूपी के कुशीनगर में हादसे का शिकार हो गया।

दिल्ली : दिल्ली से बिहार जा रही बस का कुशीनगर में भीषण हादसा हो गया है। दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही प्राइवेट लग्जरी बस यूपी के कुशीनगर में हादसे का शिकार हो गया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर हुआ भीषण हादसा हुआ है।
3 यात्रियों की दर्दनाक मौत, मृतकों में 2 पुरुष और एक सात वर्षीय बच्ची शामिल
आपको बता दें कि हादसे में तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है, मृतकों में दो पुरुष और एक सात वर्षीय बच्ची शामिल है। दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, ज्यादातर दिवाली और छठ मनाने बिहार लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर
वहीं हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है। दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी एवं ट्रॉमा प्रभारी डॉ. पुष्कर पाठक ने घायलों और मृतकों के बारे में जानकारी दी
कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी एवं ट्रॉमा प्रभारी डॉ. पुष्कर पाठक ने घायलों और मृतकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कुल चार लोग लाए गए थे। इनमें से एक व्यक्ति अज्ञात था, जिसे ब्रॉट डेड लाया गया था। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया गया है। दो गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया है।

7 साल की एक बच्ची आकृति कुशवाहा का इलाज कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है - डॉ. पाठक
डॉ. पुष्कर पाठक ने बताया कि सात साल की एक बच्ची आकृति कुशवाहा का इलाज कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है। उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनके यहां अभी एक ही ब्रॉट डेड आया है, लेकिन जानकारी मिली है कि दो और लोगों की मौत हुई है, जिन्हें सीएचसी से सीधे मोर्चरी हाउस लाया गया होगा। इस तरह इस हादसे में कुल तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और चालक के नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, जांच के बाद ही हादसे की सही वजह सामने आ सकेगी।
बीते रविवार को भी कुशीनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था
गौरतलब है कि इससे पहले बीते रविवार को भी कुशीनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुडीह गांव के पास एक वैन के ट्रेलर से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतकों में से पांच लोग एक ही परिवार के थे, जो किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। उस हादसे के बाद भी जिले में शोक का माहौल था और अब एक सप्ताह के भीतर ही दूसरा बड़ा हादसा हो गया।











