बिहार की इन 3 हस्तियों को मिला पद्मश्री, राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, बिहार का बढ़ा मान

बिहार की 3 बड़ी हस्तियों को देश के नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। लोक कला, भोजपुरी लोक संगीत और कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले इन तीनों व्यक्तियों को यह सम्मान दिया गया।

बिहार की इन 3 हस्तियों को मिला पद्मश्री, राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, बिहार का बढ़ा मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित कर रही हैं। बिहार की 3 बड़ी हस्तियों को देश के नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। लोक कला, भोजपुरी लोक संगीत और कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले इन तीनों व्यक्तियों को यह सम्मान दिया गया। 

राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम चल रहा है। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी सम्मानित लोगों या उनके परिजन को पुरस्कार दे रही हैं। बिहार की 3 बड़ी हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इनमें लोक नृत्य गुरु विश्वबंधु, भोजपुरी लोक संगीत के दिग्गज भरत सिंह भारती और कृषि वैज्ञानिक डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी शामिल हैं। लोक नृत्य गुरु विश्वबंधु और बिहार के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ गोपाल जी त्रिवेदी  का निधन हो चुका है। इन दोनों को मरणोपरांत पद्मश्री मिला है।

विश्वबंधु बिहार के प्रसिद्ध लोक नृत्य कलाकार थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारतीय नृत्य और संस्कृति को आगे बढ़ाने में लगा दिया। वे एक बेहतरीन नर्तक, कोरियोग्राफर और गुरु थे।  उनके योगदान के लिए उन्हें कई बड़े सम्मान भी मिले। 30 मार्च 2015 को उनका निधन हो गया।

भरत सिंह भारती भोजपुरी लोक संगीत के बहुत बड़े कलाकार और शिक्षक माने जाते हैं। उन्होंने भोजपुरी लोकगीत, भजन, कजरी, होली और देवी गीत जैसी लोक परंपराओं को बचाने और आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया। संगीत के क्षेत्र में लंबे योगदान के लिए उन्हें कई बड़े पुरस्कार मिले, जिनमें संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार भी शामिल है। 

वहीं डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी बिहार के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक थे और राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कुलपति भी रह चुके थे। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने और खेती को बेहतर बनाने के लिए कई नए प्रयोग किए कृषि क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले। 12 मई 2026 को उनका निधन हो गया।

बता दें कि वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रपति ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा 6 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई श्रेणी के लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। पद्म पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, सामाजिक कार्य, खेल, व्यापार, उद्योग और सिविल सेवा समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को दिए जाते हैं।



Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM