बिहार के क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित, PM से करेंगे मुलाकात

क्रिकेट की दुनिया में बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। मात्र 14 साल की उम्र में क्रिकेट जगत में एंट्री लेने वाले वैभव आज देश के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में गिने जा रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी

क्रिकेट की दुनिया में बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। मात्र 14 साल की उम्र में क्रिकेट जगत में एंट्री लेने वाले वैभव आज देश के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में गिने जा रहे हैं। उनकी इसी असाधारण उपलब्धि के लिए आज उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान न सिर्फ वैभव के लिए, बल्कि पूरे बिहार और देश के लिए गर्व का विषय है। पुरस्कार मिलने के बाद वैभव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे, जहां उनकी मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की जाएगी।

इस सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए वैभव बुधवार को ही दिल्ली रवाना हो गए थे। इसी कारण वह विजय हजारे ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ आज होने वाला दूसरा मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, उनकी गैरमौजूदगी के बावजूद उनकी उपलब्धियां लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

हाल ही में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा छक्के लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, आत्मविश्वास और मैदान पर परिपक्वता ने क्रिकेट विशेषज्ञों को भी प्रभावित किया है।

बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने 2 दिन पहले विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। वैभव बिहार के लिए प्लेट ग्रुप मैच में खेल रहे थे। रांची के JSCA ओवल ग्राउंड में वैभव ने सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जबकि, बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने 32 बॉल और झारखंड से ईशान किशन ने 33 बॉल पर शतक लगाया।

इसके साथ ही वैभव लिस्ट-A क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

जहूर इलाही ने साल 1986 में विल्स कप के दौरान पाकिस्तान ऑटोमोबाइल्स की ओर से खेलते हुए रेलवे के खिलाफ लिस्ट-A क्रिकेट में शतक जड़ा था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 15 साल 209 दिन थी और वे लिस्ट-A में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए थे।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM