केरल में तेजस्वी यादव का जलवा, राजद करने जा रही चमत्कार, RJD उम्मीदवार जीत की ओर

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव केरल में कमाल करते दिख रहे हैं। केरल में राजद उम्मीदवार एक सीट पर 8 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

केरल में तेजस्वी यादव का जलवा, राजद करने जा रही चमत्कार, RJD उम्मीदवार जीत की ओर

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सोमवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में लालू यादव की पार्टी राजद का अच्छा प्रदर्शन दिखा है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव केरल में कमाल करते दिख रहे हैं। केरल में राजद उम्मीदवार एक सीट पर 8 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

दरअसल केरल के विधानसभा चुनाव में तीन में से दो सीटों पर राजद नम्बर 2 पर बनी है, जबकि एक सीट कूथुपरम्बा से पी के प्रवीण आगे चल रहे हैं। कुथुपरम्बा विधानसभा में RJD प्रत्याशी भारी मतों के अंतर से सबसे आगे हैं। यहां राजद उम्मीदवार पीके प्रवीन 8 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF गठबंधन की लहर के बीच लेफ्ट के साथ चुनाव लड़ रही RJD का भी एक उम्मीदवार जीत की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। अगर वह जीतते हैं तो यह राजद के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। कुथुपरम्बा विधानसभा क्षेत्र में फिलहाल मुकाबला एकतरफा नजर आ रहा है. जारी मतगणना से मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार, RJD प्रत्याशी भारी मतों के अंतर से सबसे आगे हैं। अगर यह अंतर आखिर तक बना रहा तो पी के प्रवीण  की जीत बेहद धमाकेदार होगी।

कुथुपरम्बा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। अंतिम प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, RJD सबसे आगे है। राजद प्रत्याशी पीके प्रवीन को अब तक 40152 वोट मिले हैं और वह 8338 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, IUML उम्मीदवार जयंती राजन 31814 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

मतगणना के नवीनतम रुझानों के अनुसार, केरल की 140 विधानसभा सीट में से अधिकतर सीट पर कांग्रेस आगे है। कांग्रेस की लीडरशिप वाली UDF ने राज्य में 71 सीटों के बहुमत को पार कर लिया है। केरलम विधानसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों में यूडीएफ 85 सीटों पर आगे है, जबकि एलडीएफ 50 सीटों पर पिछड़ा हुआ है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा एक बार फिर बहुमत के पार हो गई है। बंगाल चुनाव रिजल्ट के रुझानों में अभी भाजपा 151 सीटों पर आगे है। टीएमसी 110 सीटों पर है। कांग्रेस अभी एक सीट पर आगे है। पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 147 सीट है। तमिलनाडु में एक्टर विजय की टीवीके की सुनामी आ गई है। डीएमके और एआईडीएमके को अकेली टीवीके ने पानी पिला दिया है।  थलापति विजय की टीवीके 92 सीटों पर आगे चल रही है। DMK 53 तो AIDMK 67 सीटों पर आगे है। तमिलनाडु में 234 सीटें हैं, जहां बहुमत का आंकड़ा 118 है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM