साउथ में जला लालटेन, केरल में तेजस्वी यादव के उम्मीदवार ने किया बड़ा उलटफेर, शानदार जीत

केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF गठबंधन की लहर के बीच लेफ्ट के साथ चुनाव लड़ रही राजद के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। तेजस्वी यादव ने भी चुनाव के दौरान यहां प्रचार किया था।

साउथ में जला लालटेन, केरल में तेजस्वी यादव के उम्मीदवार ने किया बड़ा उलटफेर, शानदार जीत

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना जारी है। केरल विधानसभा चुनाव में इस बार तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शानदार प्रदर्शन किया है। केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF गठबंधन की लहर के बीच लेफ्ट के साथ चुनाव लड़ रही राजद के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। तेजस्वी यादव ने भी चुनाव के दौरान यहां प्रचार किया था।  

केरल की कुथुपरंबा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। यहां राजद के उम्मीदवार पी.के. प्रवीण ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की उम्मीदवार जयंती राजन को बेहद कम अंतर से हराया। तेजस्वी यादव के उम्मीदवार को 1286 वोटों से जीत मिली है। राजद उम्मीदवार शुरुआत से ही हमेशा आगे रहे। यह मुकाबला काफी करीबी रहा और अंत तक रोमांच बना रहा।  RJD उम्मीदवार पी.के. प्रवीण को 70448 वोट मिले, जबकि राजन को बेहद क्लोज फाइट में 69162 वोट मिले। इस प्रकार राजद के उम्मीदवार ने 1286 वोटों से जीत दर्ज करने में सफल रहे।

बता दें कि पिछले चुनाव 2021 में भी आरजेडी ने कुथुपरमा सीट पर जीत हासिल की थी। उसके प्रत्याशी केपी मोहान को करीब 70 हजार वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर IUML के पी. अब्दुल थे। इस बार केरल में राजद ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें मात्र एक सीट पर राजद की जीत मिली। राजद नेता तेजस्वी यादव भी केरल में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।

मतगणना के नवीनतम रुझानों के अनुसार, केरल की 140 विधानसभा सीट में से अधिकतर सीट पर कांग्रेस आगे है। कांग्रेस की लीडरशिप वाली UDF ने राज्य में 71 सीटों के बहुमत को पार कर लिया है। केरलम विधानसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों में यूडीएफ 85 सीटों पर आगे है, जबकि एलडीएफ 50 सीटों पर पिछड़ा हुआ है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा एक बार फिर बहुमत के पार हो गई है। बंगाल चुनाव रिजल्ट के रुझानों में अभी भाजपा 188 सीटों पर आगे है। टीएमसी 85 सीटों पर है। कांग्रेस अभी एक सीट पर आगे है। पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 147 सीट है। तमिलनाडु में एक्टर विजय की टीवीके की सुनामी आ गई है। डीएमके और एआईडीएमके को अकेली टीवीके ने पानी पिला दिया है।  थलापति विजय की टीवीके 99 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 11 सीटों पर जीत हासिल कर चुके हैं। DMK 59 तो AIDMK 44 सीटों पर आगे है। तमिलनाडु में 234 सीटें हैं, जहां बहुमत का आंकड़ा 118 है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM