5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी, रुझानों में बंगाल में BJP को बहुमत, तमिलनाडु में एक्टर विजय का तूफान

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आ रहे हैं।

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी, रुझानों में बंगाल में BJP को बहुमत, तमिलनाडु में एक्टर विजय का तूफान

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है।  पश्चिम बंगाल से असम-केरल तक रुझानों से नतीजों की तस्वीर साफ होने लगी है। आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आ रहे हैं। 

शुरुआती रुझानों में बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच टाइट फाइट दिख रही है।  फ़िलहाल बीजेपी आगे चल रही है। असम चुनाव रिजल्ट के ट्रेंड में भाजपा काफी आगे चल रही है. वहीं पुडुचेरी में भी भाजपा का दबदबा दिख रहा है।  तमिलनाडु में थलापति विजय ने कमाल कर दिया है।  टीवीके सबसे आगे चल रही है।  केरल में एलडीएफ और यूडीएफ में बराबरी का मुकाबला है। 

बंगाल की भवानीपुर सीट को छोड़कर अन्य सभी सीटों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा एक बार फिर बहुमत के पार हो गई है। बंगाल चुनाव रिजल्ट के रुझानों में अभी भाजपा 151 सीटों पर आगे है।टीएमसी 110 सीटों पर है। कांग्रेस अभी एक सीट पर आगे है। पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 147 सीट है।

तमिलनाडु में एक्टर विजय की टीवीके की सुनामी आ गई है। डीएमके और एआईडीएमके को अकेली टीवीके ने पानी पिला दिया है।  थलापति विजय की टीवीके 92 सीटों पर आगे चल रही है। DMK 53 तो AIDMK 67 सीटों पर आगे है। तमिलनाडु में 234 सीटें हैं, जहां बहुमत का आंकड़ा 118 है।

केरल यानी केरलम में कांग्रेस नीत यूडीएफ कमाल करता दिख रहा है। केरलम विधानसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों में यूडीएफ 85 सीटों पर आगे है, जबकि एलडीएफ 50 सीटों पर पिछड़ा हुआ है।असम के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है। 126 सीटों में से 84 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 27 सीटों पर आगे है। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। असम की 126, केरल की 140 और पुद्दुचेरी की 30 सीट के लिए मतदान 9 अप्रैल को हुआ था। तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को और पश्चिम बंगाल की 293 सीटों के लिए दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे।  

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM