असम : सुबह-सुबह कांपी धरती, मोरीगांव से उठा 5.1 तीव्रता का भूकंप, पूरे पूर्वोत्तर में महसूस हुए झटके

असम : सुबह-सुबह कांपी धरती, मोरीगांव से उठा 5.1 तीव्रता का भूकंप, पूरे पूर्वोत्तर में महसूस हुए झटके

सोमवार तड़के असम के मोरीगांव जिले में भूकंप के तेज झटकों से लोगों की नींद अचानक टूट गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 दर्ज की गई। यह झटका सुबह करीब 4 बजकर 17 मिनट पर आया, जिसका केंद्र मध्य असम के मोरीगांव क्षेत्र में स्थित था। भूकंप की गहराई लगभग 50 किलोमीटर बताई गई है और इसका प्रभाव ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तटवर्ती इलाकों में ज्यादा महसूस किया गया।

तेज कंपन के कारण कई लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, प्रशासन ने राहत की बात यह बताई कि अब तक किसी तरह की जान-माल की क्षति या चोट की सूचना नहीं मिली है।

भूकंप का असर सिर्फ मोरीगांव तक सीमित नहीं रहा। असम के कई जिलों, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, नागांव, होजई, दीमा हसाओ, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, चराईदेव, कछार, करीमगंज, हैलाकांडी, धुबरी, गोलपारा और साउथ सलमारा-मनकाचर में भी झटके महसूस किए गए। इसके अलावा ब्रह्मपुत्र के उत्तरी किनारे पर बसे दरांग, सोनितपुर, नलबाड़ी, बारपेटा, बक्सा, चिरांग, कोकराझार, बोंगाईगांव, लखीमपुर, तामुलपुर, उदलगुरी, बाजाली और विश्वनाथ जैसे जिलों में भी धरती हिलती महसूस हुई।

पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी भूकंप का असर देखा गया। अरुणाचल प्रदेश के मध्य-पश्चिमी हिस्सों, पूरे मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में लोगों ने झटकों की पुष्टि की है। रिपोर्टों के अनुसार, कंपन की तीव्रता इतनी थी कि इसका प्रभाव भूटान के मध्य-पूर्वी इलाकों, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों तक महसूस किया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्वोत्तर भारत उच्च भूकंपीय संवेदनशील क्षेत्र (हाई सिस्मिक जोन) में आता है, इसलिए इस इलाके में भूकंप की घटनाएं बार-बार सामने आती रहती हैं।

त्रिपुरा में अलग भूकंपीय गतिविधि
इसी बीच, एनसीएस ने यह भी जानकारी दी कि सोमवार सुबह त्रिपुरा में एक अलग भूकंपीय गतिविधि दर्ज की गई। यहां सुबह करीब 3 बजकर 33 मिनट पर 3.9 तीव्रता का हल्का भूकंप आया, जिसकी गहराई लगभग 54 किलोमीटर थी। इस झटके से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM