धुर्वा सब स्टेशन में कारतूस के साथ 'लाल सलाम' लिखा मिला लिफाफा, चिट्ठी में PLFI का ज़िक्र

धुर्वा सब स्टेशन में कारतूस के साथ 'लाल सलाम' लिखा मिला लिफाफा, चिट्ठी में PLFI का ज़िक्र

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित विद्युत सब स्टेशन में गुरुवार सुबह एक संदिग्ध वस्तु मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिसर में एक ऐसा लिफाफा मिला, जिस पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) का नाम अंकित था। इस लिफाफे के साथ कारतूस बंधा होने से मामला और गंभीर हो गया, जिसे संभावित धमकी के रूप में देखा जा रहा है।

सुबह ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों की नजर जब इस लावारिस लिफाफे पर पड़ी, तो उन्होंने पास जाकर देखा। लिफाफे पर ‘धुर्वा विद्युत सब स्टेशन’, ‘जरूरी सूचना’ और ‘लाल सलाम’ जैसे शब्द लिखे हुए थे। साथ में कारतूस बंधा होने के कारण कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर संदिग्ध सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि लिफाफे के भीतर भी उग्रवादी संगठन का जिक्र किया गया है।

फिलहाल पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह लिफाफा वहां कब रखा गया और इसके पीछे किसका हाथ है। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि क्या यह किसी उग्रवादी गतिविधि से जुड़ा मामला है या फिर किसी ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से ऐसी हरकत की है। इसके अलावा रंगदारी मांगने जैसी संभावनाओं को भी खारिज नहीं किया जा रहा है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM