खाड़ी तनाव के बीच भारतीयों की वापसी शुरू, UAE से भारत के लिये स्पाइसजेट की 13 विशेष उड़ानें

खाड़ी तनाव के बीच भारतीयों की वापसी शुरू, UAE से भारत के लिये स्पाइसजेट की 13 विशेष उड़ानें

अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे सैन्य तनाव का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष का असर मध्य-पूर्व क्षेत्र की हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है, जिससे भारत आने-जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित हुई थीं। हालांकि पिछले दो दिनों में हालात कुछ हद तक सामान्य होते दिखाई दे रहे हैं और धीरे-धीरे कुछ उड़ान सेवाएं फिर से बहाल की जा रही हैं।

इसी बीच स्पाइसजेट ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसे भारतीय यात्रियों को स्वदेश लाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। एयरलाइन ने गुरुवार को कुल 13 स्पेशल फ्लाइट्स संचालित करने की घोषणा की है। इनमें से 12 उड़ानें फुजैराह से और एक उड़ान दुबई से भारत के लिए रवाना की जाएगी। फुजैराह से मुंबई के लिए सात और दिल्ली के लिए पांच विशेष उड़ानें निर्धारित की गई हैं, जबकि दुबई से मुंबई के लिए एक उड़ान संचालित होगी।

एयरलाइन के अनुसार गुरुवार को SG 9014 उड़ान दुबई से मुंबई के लिए रवाना होगी। वहीं फुजैराह से मुंबई के लिए SG 9036, SG 9087 और SG 9089 तथा दिल्ली के लिए SG 9006, SG 9082 और SG 9085 उड़ानें संचालित की जा रही हैं। इन अतिरिक्त सेवाओं का उद्देश्य संकट के बीच फंसे यात्रियों को जल्द से जल्द भारत पहुंचाना है।

दूसरी ओर, कोलकाता और दुबई के बीच हवाई सेवा भी चार दिन बाद फिर से शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह फ्लाईदुबई की एक उड़ान कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरी, जिसमें करीब 130 यात्री सवार थे। बोइंग 737 मैक्स विमान ने यहां से 55 यात्रियों को लेकर दुबई के लिए उड़ान भरी।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने भी यात्रियों को राहत देने की घोषणा की है। एयरलाइन के मुताबिक 28 फरवरी या उससे पहले बुक किए गए टिकट वाले यात्री अपनी यात्रा तिथि बिना अतिरिक्त शुल्क के बदल सकते हैं या टिकट रद्द कर पूरा पैसा वापस ले सकते हैं। कंपनी ने यह भी बताया कि दुबई और जेद्दा से उड़ानें जारी हैं और वहां फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने की प्रक्रिया जारी है।

स्पाइसजेट ने आगे की उड़ान योजना भी साझा की है। एयरलाइन के अनुसार 6 मार्च को फुजैराह से मुंबई और दिल्ली के लिए कई अतिरिक्त उड़ानें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा 7 मार्च को भी फुजैराह से मुंबई के लिए एक विशेष उड़ान निर्धारित की गई है।

इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिले। शहर के लाल चौक इलाके में लगातार पांचवें दिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। प्रशासन ने इलाके में बैरिकेडिंग कर दी है और गलियों के बाहर तारबंदी भी की गई है ताकि स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा जा सके।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM