मकर संक्रांति पर आकुर्डी में सामाजिक एकजुटता का संदेश, ब्रह्मर्षि परिवार मिलन समारोह संपन्न

मकर संक्रांति पर आकुर्डी में सामाजिक एकजुटता का संदेश, ब्रह्मर्षि परिवार मिलन समारोह संपन्न

आकुर्डी स्थित माता वैष्णो देवी धाम मंदिर परिसर में 11 जनवरी 2026 (रविवार) को श्री परशुराम समाज ट्रस्ट, पुणे के तत्वावधान में “मकर संक्रांति मिलन समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया गया। “समाज से जुड़िए” की भावना के साथ आयोजित यह कार्यक्रम ब्रह्मर्षि परिवार मिलन के रूप में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को समर्पित रहा।

इस आयोजन में पुणे और पीसीएमसी क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की सहभागिता देखने को मिली। उपस्थित जनसमूह ने यह संदेश दिया कि समाज न केवल संगठित है, बल्कि अपने सामाजिक दायित्वों और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सजग भी है।

कार्यक्रम की खास पहचान बनी पारंपरिक दही-चूड़ा, तिलकुट आदि की सामूहिक पंगत। सभी ने भूमि पर बैठकर एक साथ भोजन किया, जिससे ग्रामीण संस्कृति, आपसी अपनत्व और समानता की भावना सशक्त रूप में उभरकर सामने आई। यह दृश्य समारोह को भावनात्मक और यादगार बना गया।

समारोह में वरिष्ठ एवं बुजुर्ग अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊँचाई दी। उन्होंने नई पीढ़ी को एकता, संस्कार और समाज की प्रतिष्ठा बनाए रखने का आशीर्वाद दिया। वहीं पीसीएमसी क्षेत्र की महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गीत-संगीत ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

आयोजन की सफलता में आयोजक मंडल की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालन बृजेश सिंह (अध्यक्ष) के नेतृत्व में किया गया। ओमप्रकाश त्रिवेदी (उपाध्यक्ष), मृत्युंजय कुमार (सचिव), ज्योति रंजन (कोषाध्यक्ष), संजीव रंजन (वरिष्ठ सदस्य), मनोज राय, ओमप्रकाश सिंह, तथा अरुणोदय, चंद्रोदय और अमित कौशिक सहित पीसीएमसी क्षेत्र से आए समाजबंधुओं का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

समारोह के समापन पर श्री परशुराम समाज ट्रस्ट, पुणे ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक, सांस्कृतिक और एकता-प्रेरक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM