मतदाता सूची को अपडेट करने की कवायद, झारखंड समेत 19 राज्यों और UT में विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू

मतदाता सूची को अपडेट करने की कवायद, झारखंड समेत 19 राज्यों और UT में विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू

चुनावी प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से भारतीय निर्वाचन आयोग ने देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) का तीसरा चरण शुरू करने का फैसला किया है। इस चरण के तहत झारखंड सहित 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। आयोग का लक्ष्य जनगणना संबंधी गतिविधियों के साथ तालमेल बनाते हुए मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और सटीक बनाना है।

निर्वाचन आयोग ने झारखंड के लिए पुनरीक्षण प्रक्रिया का विस्तृत कैलेंडर जारी किया है। राज्य में प्रारंभिक तैयारियां, अधिकारियों का प्रशिक्षण और आवश्यक प्रिंटिंग कार्य 5 अगस्त से 14 अगस्त के बीच किए जाएंगे। इसके बाद बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे 16 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद नागरिकों को अपने नाम जोड़ने, सुधार कराने या आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। इसके लिए 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है।

20 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम सूची

सभी दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद झारखंड की अंतिम मतदाता सूची 20 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। आयोग के मुताबिक, इस पूरे अभियान में देशभर में करीब 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी और 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट शामिल होंगे। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दायरे में लगभग 36.73 करोड़ मतदाता आएंगे।

निर्वाचन आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने का आग्रह किया है। आयोग का मानना है कि राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी से मतदाता सूची में मौजूद दोहराव को खत्म करने और नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी।

विशेष रूप से झारखंड जैसे राज्यों में, जहां कई इलाकों में भौगोलिक और प्रशासनिक चुनौतियां मौजूद हैं, स्थानीय स्तर पर राजनीतिक दलों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई 2026 को पात्रता तिथि मानते हुए नए मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा।

जनगणना कार्यों के साथ तालमेल

इस बार पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सीमा तय करते समय जनगणना के ‘हाउस लिस्टिंग’ कार्य को भी ध्यान में रखा गया है। आयोग का उद्देश्य फील्ड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और कर्मचारियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है।

हालांकि, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए अलग व्यवस्था लागू की गई है। बाकी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में यह अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM