JK के बडगाम रेलवे स्टेशन पर 16 सौ किलो सड़ा मांस बरामद, दिल्ली से आई थी खेप

जम्मू-कश्मीर के बडगाम रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,600 किलोग्राम संदिग्ध और सड़ा हुआ मांस जब्त किया है। यह मांस दिल्ली से ट्रेन के जरिए बडगाम पहुंचा था। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

JK के बडगाम रेलवे स्टेशन पर 16 सौ किलो सड़ा मांस बरामद, दिल्ली से आई थी खेप

बडगाम : जम्मू-कश्मीर के बडगाम रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,600 किलोग्राम संदिग्ध और सड़ा हुआ मांस जब्त किया है। यह मांस दिल्ली से ट्रेन के जरिए बडगाम पहुंचा था। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि कल दिल्ली से बडगाम पहुंची ट्रेन की फ्रंट वाली बोगी में यह खेप आई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम पार्सल पॉइंट पर पहुंची तो वहां सील तोड़ने की प्रक्रिया चल रही थी। 

नियम के अनुसार, सील केवल कंपनी का मालिक ही तोड़ सकता है, पुलिस नहीं

नियम के अनुसार, सील केवल कंपनी का मालिक ही तोड़ सकता है, पुलिस नहीं। इसलिए पुलिस टीम मौके पर खड़ी होकर पूरी प्रक्रिया पर नजर रख रही थी। जांच के दौरान कुल 44 बॉक्स पाए गए। शुरुआत में पुलिस को यह नहीं पता था कि इन बॉक्स के अंदर क्या है। जब एक बॉक्स को खोलकर देखा गया तो उसमें मांस भरा हुआ था। बॉक्स पर बफेलो मीट लिखा हुआ था, लेकिन उसके साथ कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

अगर कोई व्यक्ति ट्रेन में मांस लेकर जा रहा है तो उसके पास प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन होना अनिवार्य है - पुलिस अधिकारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति ट्रेन में मांस लेकर जा रहा है तो उसके पास प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन होना अनिवार्य है, लेकिन इस खेप के साथ ऐसा कोई कागज नहीं था। जिस डिब्बे में मांस लाया गया था, उसमें फ्रीजर सिस्टम ही नहीं था। स्लॉटर हाउस का सर्टिफिकेट नहीं था। वेटरनरी विभाग का सर्टिफिकेट भी नहीं था। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) का सर्टिफिकेट भी मौजूद नहीं था।

यह खेप किसी के नाम पर भी नहीं थी

यह खेप किसी के नाम पर भी नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धारा 271 के तहत एफआईआर दर्ज की। इस मामले की सूचना फूड डिपार्टमेंट को दी गई। सूचना मिलते ही फूड डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही तहसीलदार बडगाम भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर ही मांस की जांच की। जांच में मांस को खाने के लायक नहीं पाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज इस 16 सौ किलो मांस को नष्ट किया जाएगा। आशंका है कि यह मांस घाटी में अलग-अलग जगहों पर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए लाया जा रहा था।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
Nov 14, 2026, 8:30:00 PM
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
Nov 14, 2026, 8:00:00 PM
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
Nov 14, 2026, 7:30:00 PM
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
Nov 14, 2026, 7:15:00 PM
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
Nov 14, 2026, 7:00:00 PM
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
Nov 14, 2026, 6:45:00 PM
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
Nov 14, 2026, 6:30:00 PM
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
Nov 14, 2026, 6:15:00 PM
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
Nov 14, 2026, 6:00:00 PM
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
Nov 14, 2026, 5:45:00 PM