पटना: खुले आसमान के नीचे फ्री में लें फिल्म का मजा, गांधी मैदान में इस वीकेंड मचेगा पुष्पा का धमाल, हर वीकेंड पर लगेगी फिल्म

पटनावासी फ्री में मेगा स्क्रीन पर फिल्मों का आनंद ले सकते हैं और वो भी खुले आसमान के नीचे। अब हर शनिवार और रविवार को गांधी मैदान में खुले आसमान के नीचे मेगा स्क्रीन पर फिल्मों का आनंद ले सकते हैं।

पटना: खुले आसमान के नीचे फ्री में लें फिल्म का मजा, गांधी मैदान में इस वीकेंड मचेगा पुष्पा का धमाल, हर वीकेंड पर लगेगी फिल्म

पटनावासी फ्री में मेगा स्क्रीन पर फिल्मों का आनंद ले सकते हैं और वो भी खुले आसमान के नीचे। वीकेंड पर परिवार या दोस्तों के साथ कुछ अलग और मजेदार करने की सोच रहे हैं, तो पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान आपका इंतजार कर रहा है। राजधानी पटना वासियों के वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने गांधी मैदान में ओपन एयर सिनेमा की शुरुआत की है। 

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की एक शानदार पहल के तहत अब हर शनिवार और रविवार को गांधी मैदान में खुले आसमान के नीचे मेगा स्क्रीन पर फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। गांधी मैदान गेट नंबर-4 के पास लगे मेगा स्क्रीन को फिर से शुरू किया जा रहा है। अब हर शनिवार और रविवार शाम 6 बजे से फिल्म दिखाया जाएगा। इस शनिवार और रविवार को पुष्पा फिल्म दिखाई जाएगी। आगामी 13 जून यानी शनिवार को पुष्पा-1 और 14 जून यानी रविवार को पुष्पा-2 दिखाई जाएगी। यानी अल्लू अर्जुन के फैंस को खुले आसमान के नीचे मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है। फ़िल्मों के अलावा क्रिकेट और कई सांस्कृतिक आयोजनों को भी दिखाया जाएगा।

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इस मेगा स्क्रीन की शुरुआत 2021 में की गई थी। बीच में ये स्क्रीन कई सालों से बंद पड़ी थी। लगभग 70 फीट लंबी और 40 फीट चौड़ी इस विशाल स्क्रीन को शहर की प्रमुख आधुनिक सार्वजनिक सुविधाओं में गिना जा रहा है। इसे लगभग 70 से 320 फीट की दूरी से भी आसानी से देखा जा सकता है। यहां बड़ी संख्या में शहरवासी एक साथ बैठकर सिनेमा हॉल जैसा अनुभव, वो भी बिल्कुल मुफ्त और खुले माहौल में लेंगे।

लगभग 5,000 लोगों की क्षमता वाली इस व्यवस्था में फुल एचडी पिक्चर, एज-ब्लेंडिंग तकनीक और डॉल्बी डिजिटल सराउंड साउंड सिस्टम की सुविधा उपलब्ध है। जबकि पटना की मेगा स्क्रीनिंग ना केवल लंबाई और चौड़ाई में उन स्क्रीन से बड़ा है, बल्कि इसे 30 से लेकर 320 फीट तक की दूरी से देखा जा सकता है। 

Trending News

पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM