टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के मामले में राजस्थान की कोटा सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तीनों संदिग्ध विदेश भागने की फिराक में थे।

टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक

कोटा : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के मामले में राजस्थान की कोटा सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों समेत एक नाबालिग को कोटा रेलवे स्टेशन परिसर से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, तीनों संदिग्ध विदेश भागने की फिराक में थे।

पुलिस ने तकनीकी सूचनाओं और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर कार्रवाई की - SP तेजस्वनी गौतम

कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 19 अक्टूबर को पुलिस ने तकनीकी सूचनाओं और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर कार्रवाई की। मुंबई में हुई फायरिंग की घटना के बाद मिले इनपुट के आधार पर पुलिस सक्रिय थी। विशेष टीम ने कोटा रेलवे स्टेशन परिसर में घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान

पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में रेहान उर्फ सुक्का (18 वर्ष) निवासी ईदगाह कॉलोनी सोनीपत हरियाणा और ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन फाइटर (22 वर्ष) निवासी पिपराई बेगूसराय बिहार शामिल हैं। ऋतिक वर्तमान में मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में रह रहा था। इनके साथ एक नाबालिग बालक को भी हिरासत में लिया गया है।

विशेष टीम ने की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारियों की निगरानी में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी जानकारी और संदिग्धों की पहचान के आधार पर रेलवे स्टेशन परिसर में कार्रवाई की। इस अभियान में रेलवे कॉलोनी थाना, भीमगंजमंडी थाना, जिला विशेष टीम, साइबर सेल, एजीटीएफ और आरपीएफ कोटा के अधिकारियों व जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आरोपियों से पूछताछ जारी

कोटा पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तीनों संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस और संबंधित जांच एजेंसी को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी राजस्थान के रास्ते विदेश भागने की योजना बना रहे थे। हालांकि, समय रहते की गई कार्रवाई के कारण उन्हें कोटा रेलवे स्टेशन पर ही पकड़ लिया गया। फिलहाल मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Trending News

अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
Oct 19, 2026, 2:38:00 PM
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
Oct 19, 2026, 2:37:00 PM
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
Oct 19, 2026, 2:23:00 PM
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
Oct 19, 2026, 2:00:00 PM
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
Oct 19, 2026, 1:50:00 PM
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
Oct 19, 2026, 1:18:00 PM
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
Oct 19, 2026, 1:09:00 PM
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
Oct 19, 2026, 12:13:00 PM
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
Oct 19, 2026, 12:01:00 PM
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
Oct 19, 2026, 11:46:00 AM