इस बिहारी अभिनेता पर टूटा दुखों का पहाड़, 87 वर्ष की उम्र में हैदर कज़मी की मां का निधन

मशहूर बिहारी फिल्म अभिनेता और निर्माता हैदर कज़मी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पूज्य माता श्रीमती नर्जिस कज़मी का आज 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

हैदर कज़मी

मशहूर बिहारी फिल्म अभिनेता और निर्माता हैदर कज़मी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पूज्य माता श्रीमती नर्जिस कज़मी का आज 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मां के निधन की खबर मिलते ही फिल्म जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। हैदर कज़मी के लिए यह क्षति बेहद व्यक्तिगत और अपूरणीय है, क्योंकि उनकी मां न सिर्फ़ उनका भावनात्मक संबल थीं, बल्कि उनके सपनों की मजबूत आधारशिला भी थीं।

हैदर कज़मी ने बताया कि उनकी मां फिल्मों से गहरा लगाव रखती थीं और उनकी फिल्म सिटी की पूरी देखरेख खुद करती थीं। जहानाबाद जिले के काको प्रखंड अंतर्गत पाली गांव में स्थापित हैदर कज़मी फिल्म सिटी उनके जीवन का अहम हिस्सा थी। हालांकि उन्हें गांव में रहना ज्यादा पसंद था और वे सादगी भरा जीवन जीती थीं। बेटे के फिल्मी सफर में वे हमेशा एक मार्गदर्शक और प्रेरणा के रूप में साथ रहीं।

अभिनेता ने बेहद भावुक शब्दों में अपनी मां को याद करते हुए कहा,

“With a heart full of grief, I share that my beloved Mother, Mrs. Narjis Kazmi, left us this evening. She was my angel, my strength, and my greatest blessing in this life.”

उन्होंने कहा कि शब्दों में उस प्यार और अपनापन को बयां करना असंभव है, जो उन्हें अपनी मां से मिला। उन्होंने मां को ऐसी रोशनी बताया जो कभी बुझती नहीं, बल्कि दुआ बनकर हर पल साथ रहती है।

हैदर कज़मी ने यह भी बताया कि उनकी मां की अंतिम इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार पाली गांव में ही किया जाए। उसी के अनुसार आज शाम उनका मिट्टी मंज़िल पाली में ही किया जाएगा। अभिनेता ने सभी से विनम्र अपील की है कि वे उनकी मां की मग़फिरत के लिए दुआ करें और अल्लाह से प्रार्थना करें कि उन्हें जन्नत-उल-फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फरमाए, साथ ही परिवार को इस गहरे दुख को सहने की हिम्मत दे।

Trending News

बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM