राजधानी में होगा आईसीसीएफ एफ का संस्थापक संस्करण, दिखाई जाएंगी फिल्में और सिनेमा पर होगा संवाद

इंडिया सिने कम्यून फिल्म फेस्टिवल (आईसीसीएफ एफ ) का संस्थापक संस्करण का आयोजन राजधानी में 27 सितंबर को किया जाएगा। इसमें फ़िल्म-फ़िल्मकारों से बातचीत और दो पैनल चर्चाएँ होंगी।

राजधानी में होगा आईसीसीएफ एफ का संस्थापक संस्करण, दिखाई जाएंगी फिल्में और सिनेमा पर होगा संवाद

पटना: इंडिया सिने कम्यून फिल्म फेस्टिवल (आईसीसीएफ एफ ) का संस्थापक संस्करण का आयोजन राजधानी में 27 सितंबर को किया जाएगा। इसमें फ़िल्म-फ़िल्मकारों से बातचीत और दो पैनल चर्चाएँ होंगी। कार्यक्रम का आयोजन पटना म्यूजियम में होगा।

ज्ञात हो कि आईसीसीएफ एफ की परिकल्पना एक भ्रमणशील फ़िल्म फेस्टिवल के रूप में की गई है। इसका हर संस्करण भारत के एक अलग क्षेत्र की फ़िल्मों और फ़िल्मकारों को समर्पित होगा। पहला संस्करण बिहार पर केंद्रित है, जहाँ दर्शक फ़िल्में देखने के साथ उन्हें बनाने वाले लोगों से भी बात कर सकेंगे। आयोजन में प्रियंका सिंह दर्शकों का स्वागत करेंगी और उ‌द्घाटन फ़िल्म की निर्देशक शाज़िया इक़बाल से बातचीत करेंगी। शाज़िया इक़बाल की धड़क 2 फ़ेस्टिवल की उ‌द्घाटन फ़िल्म होगी। इस आयोजन के तहत शॉर्ट फ़िल्मों के चयन में सुमित मिश्रा की हाफ़ फॉलन ट्री, विकास चंद्रा की माया, अनुरिता झा की गुथली और आज़ाद आलम की डोर शामिल हैं। 

इसके बाद फ़िल्मकारों के साथ सामूहिक सवाल-जवाब सत्र होगा, जिसका संचालन आरजे अंजलि करेंगी। फीचर फ़िल्मों का कार्यक्रम पार्थ सौरभ की पोखर के दुनु पार के साथ आगे बढ़ेगा। स्क्रीनिंग के बाद निर्देशक पार्थ सौरभ और अभिनेता अभिनव झा से बातचीत होगी। अचल मिश्रा की धुइन समापन फ़िल्म होगी। प्रोड्यूसर्स पैनल "ब्रिंगिंग सिनेमा होम" में फ़िल्म निशानची के निर्माता और फ़्लिप फ़िल्म्स के संस्थापक रंजन सिंह, तथा मंडेला और आमिस की निर्माता और द राइटर्स इंक इंस्टीट्यूट की संस्थापक अंशुलिका दुबे शामिल होंगी। राइटर्स पैनल "फ़ाइंडिंग द स्टोरी विदिन" में ग्राम चिकित्सालय और परमानेंट रूममेट्स की लेखिका श्रेया श्रीवास्तव, प्यार का पंचनामा के लेखक वैभव सुमन, और व्हाट अ लूज़र के लेखक पंकज दुबे शामिल होंगे। इस चर्चा का संचालन अंशुलिका दुबे करेंगी।

Trending News

पटना में गुंजन सिंह के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी..
पटना में गुंजन सिंह के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी..
Sep 25, 2026, 6:28:00 PM
16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: 26 और 27 सितंबर को बिहार टीम का चयन
16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: 26 और 27 सितंबर को बिहार टीम का चयन
Sep 25, 2026, 6:14:00 PM
पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दें, CM सम्राट बोले-1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दें, CM सम्राट बोले-1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
Sep 25, 2026, 6:14:00 PM
इप्टा द्वारा राज्य स्तरीय नाट्योत्सव 2 से 4 अक्टूबर को आयोजित
इप्टा द्वारा राज्य स्तरीय नाट्योत्सव 2 से 4 अक्टूबर को आयोजित
Sep 25, 2026, 6:11:00 PM
राज्य सरकार की बडी पहल, गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 30 सितंबर को लॉन्च होगा पोर्टल
राज्य सरकार की बडी पहल, गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 30 सितंबर को लॉन्च होगा पोर्टल
Sep 25, 2026, 6:09:00 PM
ठुकरा के मेरा प्यार-2 में छाये पूर्णिया के रवि साह, जिओ हॉट स्टार पर धूम मचा रही है वेब सीरीज
ठुकरा के मेरा प्यार-2 में छाये पूर्णिया के रवि साह, जिओ हॉट स्टार पर धूम मचा रही है वेब सीरीज
Sep 25, 2026, 5:58:00 PM
सड़क हादसे में 3 घायल, ERV-112 बनी मददगार, पुलिस की तत्परता, घायलों को समय पर पहुंचाया अस्पताल
सड़क हादसे में 3 घायल, ERV-112 बनी मददगार, पुलिस की तत्परता, घायलों को समय पर पहुंचाया अस्पताल
Sep 25, 2026, 5:58:00 PM
30 हजार से अधिक लंबित भुगतान मामलों की बाधा दूर, हजारों वाहन मालिकों और डीलरों को बड़ी राहत
30 हजार से अधिक लंबित भुगतान मामलों की बाधा दूर, हजारों वाहन मालिकों और डीलरों को बड़ी राहत
Sep 25, 2026, 5:45:00 PM
बिहार सरस मेला: इन चीजों की बड़े पैमाने पर बिक्री, 5 दिनों में 1.26 करोड़ का बिजनेस
बिहार सरस मेला: इन चीजों की बड़े पैमाने पर बिक्री, 5 दिनों में 1.26 करोड़ का बिजनेस
Sep 25, 2026, 5:45:00 PM
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: बिहार को राष्ट्रीय सम्मान, बेगूसराय को “Best Performing Model District” का पुरस्कार
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: बिहार को राष्ट्रीय सम्मान, बेगूसराय को “Best Performing Model District” का पुरस्कार
Sep 25, 2026, 5:33:00 PM