इप्टा द्वारा राज्य स्तरीय नाट्योत्सव 2 से 4 अक्टूबर को आयोजित

बिहार इप्टा के 80वें स्थापना वर्ष के अवसर पर इप्टा की जनपक्षधर सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राज्य स्तरीय नाट्योत्सव 'सच का रंगमंच: रंगों और विचारों का उत्सव' का आयोजन दो, तीन और चार अक्टूबर को सहरसा की धरती पर में किया जा रहा है।

इप्टा द्वारा राज्य स्तरीय नाट्योत्सव 2 से 4 अक्टूबर को आयोजित

सहरसा : सहरसा इप्टा द्वारा राज्य स्तरीय नाट्योत्सव को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। बिहार इप्टा के 80वें स्थापना वर्ष के अवसर पर इप्टा की जनपक्षधर सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राज्य स्तरीय नाट्योत्सव 'सच का रंगमंच: रंगों और विचारों का उत्सव' का आयोजन दो, तीन और चार अक्टूबर को सहरसा की धरती पर में किया जा रहा है। यह नाट्योत्सव बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, लोक-स्मृतियों, जनजीवन और समकालीन सामाजिक सरोकारों को रंगमंच के एक साझा मंच पर लाने का प्रयास है। 

संयोजक राजन कुमार ने कहा- इस अवसर पर भागलपुर इप्टा, मधुबनी इप्टा, सहरसा इप्टा, छपरा इप्टा, कटिहार इप्टा व पटना इप्टा की नाट्य प्रस्तुतियां इस उत्सव का प्रमुख आकर्षण होंगी

संयोजक राजन कुमार ने बताया कि इस अवसर पर भागलपुर इप्टा, मधुबनी इप्टा, सहरसा इप्टा, छपरा इप्टा, कटिहार इप्टा और पटना इप्टा की नाट्य प्रस्तुतियां इस उत्सव का प्रमुख आकर्षण होंगी। नाट्य मंचन के पूर्व 'रंग चबूतरा' पर गीत, नृत्य और लघु नाटकों की प्रस्तुतियां लोकजीवन के रंगों और जनसंस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति को सामने रखेंगी। रंग-विमर्श और 'रंगमंच की बातें, इप्टा के संग' जैसे युवा संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से रंगमंच की सामाजिक भूमिका, बदलते समय की चुनौतियों और नई पीढ़ी की आकांक्षाओं पर सार्थक संवाद होगा। 

2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन इस नाट्योत्सव का आरंभ होना अपने आप में गहरा सांकेतिक महत्व रखता है

उन्होने बताया कि दो अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन इस नाट्योत्सव का आरंभ होना अपने आप में गहरा सांकेतिक महत्व रखता है। गांधी के लिए सत्य केवल एक नैतिक मूल्य नहीं, बल्कि सार्वजनिक और सामाजिक जीवन का आधार था। इप्टा की सांस्कृतिक परंपरा भी मनुष्य की गरिमा, सत्य, शांति, समानता और न्याय के पक्ष में खड़े होने की रही है। 'सच का रंगमंचः रंगों और विचारों का उत्सव' इसी सांस्कृतिक संकल्प को आज के समय के सवालों से जोड़ते हुए अभिव्यक्ति देता है। इप्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसन्ना ने सच के रंगमंच के माध्यम से देश को जोड़ने का आह्वान किया है। 

बिहार का यह नाट्योत्सव उसी आह्वान को अपनी स्थानीय जमीन, अपनी भाषाओं, अपनी लोक परंपराओं और अपने सामाजिक अनुभवों के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास है

बिहार का यह नाट्योत्सव उसी आह्वान को अपनी स्थानीय जमीन, अपनी भाषाओं, अपनी लोक परंपराओं और अपने सामाजिक अनुभवों के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास है। हमारा विश्वास है कि रंगमंच केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज से संवाद करने, सवाल उठाने, संवेदना जगाने और बेहतर समाज की कल्पना को स्वर देने की सशक्त सांस्कृतिक भूमि है। इस नाट्य महोत्सव की तैयारी में डॉ. दीपक कुमार गुप्ता, संजय सारथी, अनिल कुमार, विनय कसौधन, एसएस हिमांशु, विनय कसौधन व रमेश पासवान सहित अन्य जुटे हुए हैं।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, पांच जगहों पर एक साथ हुआ सामूहिक गायन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, पांच जगहों पर एक साथ हुआ सामूहिक गायन
Sep 25, 2026, 7:22:00 PM
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
Sep 25, 2026, 7:08:00 PM
सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त
सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त
Sep 25, 2026, 6:56:00 PM
शिक्षा विभाग का निर्णय, अब इस तारीख को होगा जिउतिया व्रत का अवकाश
शिक्षा विभाग का निर्णय, अब इस तारीख को होगा जिउतिया व्रत का अवकाश
Sep 25, 2026, 6:49:00 PM
कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला
कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला
Sep 25, 2026, 6:42:00 PM
SIR प्रक्रिया के विरोध में गोपालगंज में RJD का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
SIR प्रक्रिया के विरोध में गोपालगंज में RJD का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
Sep 25, 2026, 6:41:00 PM
तेजस्वी का सम्राट पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री ने परिजनों की पहचान की सार्वजनिक, पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई
तेजस्वी का सम्राट पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री ने परिजनों की पहचान की सार्वजनिक, पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई
Sep 25, 2026, 6:33:00 PM
पटना में गुंजन सिंह के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी..
पटना में गुंजन सिंह के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी..
Sep 25, 2026, 6:28:00 PM
16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: 26 और 27 सितंबर को बिहार टीम का चयन
16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: 26 और 27 सितंबर को बिहार टीम का चयन
Sep 25, 2026, 6:14:00 PM
पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दें, CM सम्राट बोले-1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दें, CM सम्राट बोले-1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
Sep 25, 2026, 6:14:00 PM