ठुकरा के मेरा प्यार-2 में छाये पूर्णिया के रवि साह, जिओ हॉट स्टार पर धूम मचा रही है वेब सीरीज

जिओ हॉटस्टार पर आई वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार-2’ में दयानिधि प्रसाद उर्फ ‘दद्दू’ का किरदार निभाकर पूर्णिया के अभिनेता रवि साह एक बार फिर चर्चा में हैं।

ठुकरा के मेरा प्यार-2 में छाये पूर्णिया के रवि साह, जिओ हॉट स्टार पर धूम मचा रही है वेब सीरीज

पटना: जिओ हॉटस्टार पर आई वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार-2’ में दयानिधि प्रसाद उर्फ ‘दद्दू’ का किरदार निभाकर पूर्णिया के अभिनेता रवि साह एक बार फिर चर्चा में हैं। पर्दे पर उनका किरदार राजनीतिक दांव-पेंच खेलने वाले एक ऐसे शख्स का है, जिसमें विलेन वाला अंदाज तो है, लेकिन उसकी बोलचाल, गतिविधियां और व्यवहार दर्शकों को हंसने पर भी मजबूर करते हैं और यही मिक्सचर ‘दद्दू’ के किरदार को पर्दे पर दिलचस्प बनाता है।

अभिनेता रवि साह खुद भी दद्दू के इसी अंदाज को उसकी खासियत मानते हैं। वह कहते हैं, “दद्दू कॉमेडियन नहीं है, वह है ही ऐसा। उसके नेचर में यह शामिल है। वह विलेन भी है और उसकी एक्टिविटीज देखकर हंसी भी आती है। यही उसे ज्यादा खतरनाक विलेन बनाता है।” रवि कहते हैं कि किसी भी कहानी में कॉन्फ्लिक्ट यानी टकराव बेहद जरूरी होता है। अलग-अलग किरदारों के बीच पैदा होने वाले टकराव ही कहानी में ट्विस्ट और टर्न लेकर आते हैं। वह कहते हैं, “विदाउट कॉन्फ्लिक्ट देयर इज नो स्टोरी।” उनके मुताबिक कहानी में हर कलाकार की अपनी भूमिका और अहमियत होती है और सभी के योगदान से कहानी आगे बढ़ती है।

कई बड़ी फिल्मों और सीरीज में काम कर चुके रवि साह अपनी सफलता का पूरा श्रेय खुद लेने के बजाय इसका बड़ा हिस्सा अपनी टीम और दर्शकों को देते हैं। उनका मानना है कि किसी किरदार को दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाने में सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि लेखक, क्रिएटर, प्रोड्यूसर और सबसे बढ़कर दर्शकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रवि का कहना है कि लेखक ने दद्दू के किरदार को गढ़ा, मेकर्स ने उन्हें उस किरदार को निभाने का मौका दिया और दर्शकों ने उसे स्वीकार किया। यही वजह है कि वह दद्दू की सफलता को पूरी टीम के प्रयास और दर्शकों के प्यार का नतीजा मानते हैं।

रवि के मुताबिक बिहार में गली-मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों तक राजनीति पर चर्चा होती रहती है। बचपन से नेताओं को सुनते और देखते आए हैं, इसलिए इस किरदार की बॉडी लैंग्वेज और माहौल उनके लिए पूरी तरह अनजान नहीं था। उनका कहना है कि कई लोगों ने उनसे यह तक कहा कि वह नेता के किरदार में बिल्कुल फिट बैठते हैं और ऐसा लगता है जैसे वह वास्तव में विधायक हों। हालांकि, रवि इसे दर्शकों का प्यार मानते हैं। उनका पूरा फोकस अपने करियर पर है। हालांकि, आने वाले समय में अगर उन्हें जनता का समर्थन मिला, लोगों की मांग रही और कोई अच्छा अवसर मिला, तो इस दिशा में सोचा जा सकता है। वह कहते हैं कि कई कलाकारों ने अभिनय के बाद राजनीति में कदम रखा है और अच्छा काम भी किया है। ऐसे में भविष्य की संभावनाओं से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता।

रवि कहते हैं, “इतने साल काम करने के बाद अब लगता है कि जो भी चैलेंजिंग रोल मिलेगा, उसे बखूबी निभाने की कोशिश करूंगा, जैसा अब तक करते आया हूं।” ‘ठुकरा के मेरा प्यार-2’ में मिले रिस्पॉन्स को लेकर वह कहते हैं कि इस बार उन्हें एक पूरा और मजबूत किरदार मिला। इसी वजह से वह अपनी क्षमता को बेहतर तरीके से दिखा पाए। अगर किरदार में सिर्फ कुछ ही दृश्य होते तो शायद उतना प्रभाव नहीं बन पाता। अब रवि अपने पहले के अभिनय के दायरे से बाहर निकलकर बड़े और चुनौतीपूर्ण किरदार करना चाहते हैं। ‘दद्दू प्रसाद’ के बाद रवि साह के प्रशंसकों के लिए एक और नया प्रोजेक्ट आने वाला है। रवि के मुताबिक अक्टूबर में एमएक्स अमेजॉन पर एक नया शो आने वाला है, जिसमें वह एक नए और दमदार किरदार में नजर आएंगे। इस शो में भी वह फुल-फ्लेज्ड कैरेक्टर में दिखाई देंगे। 

Trending News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, पांच जगहों पर एक साथ हुआ सामूहिक गायन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, पांच जगहों पर एक साथ हुआ सामूहिक गायन
Sep 25, 2026, 7:22:00 PM
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
Sep 25, 2026, 7:08:00 PM
सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त
सिधवलिया में महावीरी जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर FIR, डीजे व ट्रैक्टर समेत कई सामान जब्त
Sep 25, 2026, 6:56:00 PM
शिक्षा विभाग का निर्णय, अब इस तारीख को होगा जिउतिया व्रत का अवकाश
शिक्षा विभाग का निर्णय, अब इस तारीख को होगा जिउतिया व्रत का अवकाश
Sep 25, 2026, 6:49:00 PM
कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला
कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल, दिवाली-छठ में बढ़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे का फैसला
Sep 25, 2026, 6:42:00 PM
SIR प्रक्रिया के विरोध में गोपालगंज में RJD का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
SIR प्रक्रिया के विरोध में गोपालगंज में RJD का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
Sep 25, 2026, 6:41:00 PM
तेजस्वी का सम्राट पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री ने परिजनों की पहचान की सार्वजनिक, पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई
तेजस्वी का सम्राट पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री ने परिजनों की पहचान की सार्वजनिक, पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई
Sep 25, 2026, 6:33:00 PM
पटना में गुंजन सिंह के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी..
पटना में गुंजन सिंह के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी..
Sep 25, 2026, 6:28:00 PM
16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: 26 और 27 सितंबर को बिहार टीम का चयन
16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: 26 और 27 सितंबर को बिहार टीम का चयन
Sep 25, 2026, 6:14:00 PM
पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दें, CM सम्राट बोले-1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दें, CM सम्राट बोले-1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
Sep 25, 2026, 6:14:00 PM