आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: बिहार को राष्ट्रीय सम्मान, बेगूसराय को “Best Performing Model District” का पुरस्कार

बिहार के डिजिटल स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत बेगूसराय जिले को “Best Performing Model District” के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: बिहार को राष्ट्रीय सम्मान, बेगूसराय को “Best Performing Model District” का पुरस्कार

पटना: बिहार के डिजिटल स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत बेगूसराय जिले को पांच लाख से अधिक आबादी वाले जिलों की श्रेणी में “Best Performing Model District” के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के आठ वर्ष एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘आरोग्य मंथन 2026’ कार्यक्रम के दौरान विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रदान किया गया। भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा द्वारा यह पुरस्कार अरविंद कुमार वर्मा, विशेष सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति को प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के नेतृत्व में राज्य में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के विभिन्न घटकों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विस्तार की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम से जोड़ने तथा नागरिकों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बेगूसराय की यह राष्ट्रीय उपलब्धि जिला प्रशासन, जिला ABDM टीम, स्वास्थ्य संस्थानों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य संबंधित हितधारकों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। यह सम्मान जिले में ABDM के प्रभावी क्रियान्वयन तथा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान को दर्शाता है। यह उपलब्धि बिहार की डिजिटल स्वास्थ्य यात्रा में एक गौरवपूर्ण अध्याय है और राज्य में ABDM के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को और गति प्रदान करने के लिए प्रेरणादायी है।

Trending News

पटना में गुंजन सिंह के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी..
पटना में गुंजन सिंह के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी..
Sep 25, 2026, 6:28:00 PM
16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: 26 और 27 सितंबर को बिहार टीम का चयन
16 वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: 26 और 27 सितंबर को बिहार टीम का चयन
Sep 25, 2026, 6:14:00 PM
पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दें, CM सम्राट बोले-1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दें, CM सम्राट बोले-1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
Sep 25, 2026, 6:14:00 PM
इप्टा द्वारा राज्य स्तरीय नाट्योत्सव 2 से 4 अक्टूबर को आयोजित
इप्टा द्वारा राज्य स्तरीय नाट्योत्सव 2 से 4 अक्टूबर को आयोजित
Sep 25, 2026, 6:11:00 PM
राज्य सरकार की बडी पहल, गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 30 सितंबर को लॉन्च होगा पोर्टल
राज्य सरकार की बडी पहल, गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 30 सितंबर को लॉन्च होगा पोर्टल
Sep 25, 2026, 6:09:00 PM
ठुकरा के मेरा प्यार-2 में छाये पूर्णिया के रवि साह, जिओ हॉट स्टार पर धूम मचा रही है वेब सीरीज
ठुकरा के मेरा प्यार-2 में छाये पूर्णिया के रवि साह, जिओ हॉट स्टार पर धूम मचा रही है वेब सीरीज
Sep 25, 2026, 5:58:00 PM
सड़क हादसे में 3 घायल, ERV-112 बनी मददगार, पुलिस की तत्परता, घायलों को समय पर पहुंचाया अस्पताल
सड़क हादसे में 3 घायल, ERV-112 बनी मददगार, पुलिस की तत्परता, घायलों को समय पर पहुंचाया अस्पताल
Sep 25, 2026, 5:58:00 PM
30 हजार से अधिक लंबित भुगतान मामलों की बाधा दूर, हजारों वाहन मालिकों और डीलरों को बड़ी राहत
30 हजार से अधिक लंबित भुगतान मामलों की बाधा दूर, हजारों वाहन मालिकों और डीलरों को बड़ी राहत
Sep 25, 2026, 5:45:00 PM
बिहार सरस मेला: इन चीजों की बड़े पैमाने पर बिक्री, 5 दिनों में 1.26 करोड़ का बिजनेस
बिहार सरस मेला: इन चीजों की बड़े पैमाने पर बिक्री, 5 दिनों में 1.26 करोड़ का बिजनेस
Sep 25, 2026, 5:45:00 PM
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: बिहार को राष्ट्रीय सम्मान, बेगूसराय को “Best Performing Model District” का पुरस्कार
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: बिहार को राष्ट्रीय सम्मान, बेगूसराय को “Best Performing Model District” का पुरस्कार
Sep 25, 2026, 5:33:00 PM