रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest

राजधानी से बडी खबर है। यहां बिहटा की एक लोककथा की चर्चा अब बॉलीवुड में होने लगी है। बिहटा की धरती अब बॉलीवुड की बड़ी फिल्म से जुड़ने को लेकर चर्चा में है।

रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest

पटना: राजधानी से बडी खबर है। यहां बिहटा की एक लोककथा की चर्चा अब बॉलीवुड में होने लगी है। बिहटा की धरती अब बॉलीवुड की बड़ी फिल्म से जुड़ने को लेकर चर्चा में है। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और एकट्रेस तमन्ना भाटिया की आगामी फिल्म ‘The Vvaan: Force of the Forest’ की कहानी का प्रेरणा-स्रोत बिहटा के पास स्थित प्रसिद्ध मां वन देवी मंदिर और उससे जुड़ी स्थानीय लोककथाएं बताई जा रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बिहटा के अमहारा, राघोपुर और कंचनपुर गांवों की सीमा के पास स्थित मां वन देवी मंदिर को करीब 350 से 400 वर्ष पुराना माना जाता है। मंदिर से जुड़ी कई रहस्यमयी मान्यताएं और लोककथाएं पीढ़ियों से स्थानीय लोगों के बीच प्रचलित हैं। इस फिल्म के राइटर और प्रोड्यूसर अरुणाभ कुमार का कहना है कि उन्होंने वन देवी मंदिर जाकर स्थानीय लोगों, पुजारियों और ग्रामीणों से वहां की लोककथाओं के बारे में जानकारी ली थी। इसी रहस्यमयी कहानी ने उन्हें फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया। इस बहुचर्चित फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है।

मंदिर से जुड़ी सबसे चर्चित मान्यताओं में सूर्यास्त के बाद जंगल और मंदिर परिसर से जुड़ी परंपराएं भी शामिल हैं। हालांकि ये बातें स्थानीय आस्था और लोककथाओं का हिस्सा हैं, लेकिन इन्हीं रहस्यमयी किस्सों ने अब बिहटा के इस मंदिर को देशभर में चर्चा में ला दिया है।

विभिन्न फिल्मी रिपोर्टस के अनुसार यह फिल्म ‘The Vvaan’ आगामी 25 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का पोस्टर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पोस्टर अपनी यूनिकनेस के कारण लोगों में कौतूहल बना हुआ है। अब लोगों और फिल्म प्रेमियों की नजर इस बात पर टिकी है कि बिहटा की वन देवी की लोककथा को बड़े पर्दे पर किस तरह पेश किया है।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM