काजल राघवानी के साथ धमाल मचाएंगे तेज प्रताप, नेता से एक्टर बने लालू के लाल का दिखेगा नया अंदाज

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों राजनीति में कम एक्टिव दिख रहे हैं। अब वह नेता से एक्टर बनने जा रहे हैं। तेज प्रताप यादव अब मनोरंजन जगत में कदम रख रहे हैं।

काजल राघवानी के साथ धमाल मचाएंगे तेज प्रताप, नेता से एक्टर बने लालू के लाल का दिखेगा नया अंदाज

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों राजनीति में कम एक्टिव दिख रहे हैं। अब वह नेता से एक्टर बनने जा रहे हैं। तेज प्रताप यादव अब मनोरंजन जगत में कदम रख रहे हैं। राजनीति में अपने अलग अंदाज और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप जल्द ही एक भोजपुरी रियलिटी शो और फिल्म में नजर आने वाले हैं।

तेज प्रताप यादव आगामी भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आने वाले हैं। तेज प्रताप एक भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' और फिल्म 'मोहन' में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका में नजर आएंगे। शो का प्रोमो और पोस्टर सामने आने के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है।

पोस्टर में तेज प्रताप का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस शो में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारे एक साथ दिखाई देंगे। जिसमें पावर स्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे लोकप्रिय एक्टर शामिल हैं।

शो का फॉर्मेट पारंपरिक रियलिटी कार्यक्रमों से अलग बताया जा रहा है, जिसमें कलाकारों की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़े पहलुओं को दर्शकों के सामने लाया जाएगा। रियलिटी शो के साथ-साथ तेज प्रताप भोजपुरी फिल्म 'मोहन' में भी अभिनय कर रहे हैं। फिल्म में वह भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभा रहे हैं। इसकी शूटिंग वृंदावन के वंशी घाट सहित कई धार्मिक स्थलों पर की गई है।

फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री काजल राघवानी भी नजर आएंगी। कुछ समय पहले तेज प्रताप ने शूटिंग से जुड़ा एक वीडियो साझा किया था। बीते दिनों एक्‍स पर साझा वीडियो में वह श्रीकृष्ण के वेश में बांसुरी बजाते दिखाई दिए थे। वीडियो में गोपियों के साथ पारंपरिक दृश्य भी फिल्माए गए थे। ऐसे भी अब तेज प्रताप यादव मनोरंजन जगत में धमाल मचाते दिखेंगे। फ़िलहाल तेज प्रताप यादव राजनीति में कम एक्टिव दिख रहे हैं।  

Trending News

पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM