सुपर स्टार अक्षरा सिंह– फुकरे फेम वरुण शर्मा का होली धमाका, “होली पे चले गोली” ने रिलीज होते ही मचाई धूम

होली के रंगों और जोश से भरपूर नया गीत “होली पे चले गोली” रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है।

सुपर स्टार अक्षरा सिंह

होली के रंगों और जोश से भरपूर नया गीत “होली पे चले गोली” रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। भोजपुरी और मनोरंजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह और फुकरे फेम बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा की जोड़ी ने इस होली विशेष गीत में जबरदस्त ऊर्जा और मस्ती का रंग भर दिया है। रिलीज के साथ ही यह गीत दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया। यह गीत बिलीव म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। रिलीज के कुछ ही समय में इसे पाँच लाख से अधिक दर्शकों ने देख लिया, जो इसकी लोकप्रियता का स्पष्ट संकेत है। गीत में रंग, उत्सव और धमाकेदार संगीत का ऐसा संगम है, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है।

लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=iVnCaCz-fAQ 

वीडियो में अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा की शरारत भरी होली और दमदार नृत्य प्रस्तुति खास आकर्षण बनी हुई है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर भी गीत की जमकर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि इस गाने का संगीत विक्रम मॉन्ट्रोस ने तैयार किया है, जबकि इसे अभि दत्त, दीपाली साथे और विक्रम मॉन्ट्रोस ने स्वर दिया है। अज़ीम शिराज़ी के लिखे बोल और ऊर्जावान संगीत संयोजन ने इस गीत को इस वर्ष के होली उत्सव का प्रमुख आकर्षण बना दिया है। इस गाने के निर्माण वर्षा कुकरेजा और सूरज सिंह ने किया है, सह-निर्माता मिखिल चंदिरमानी हैं, कार्यकारी निर्माता जहान बत्रा, लेखा प्रमुख समीर उत्तेकर तथा लॉजिस्टिक्स सहयोगी प्रफुल ठवाले हैं।

गाने के रिलीज को लेकर अक्षरा सिंह बेहद उत्साहित नजर आई और उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम के जरिये गाने को लेकर अपनी प्रतिकिया भी दी। गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने उत्साह जताते हुए कहा कि इस साल की होली का सबसे बड़ा धमाका दर्शकों के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि इस गीत में रंगों की मस्ती, दमदार अंदाज़ और जबरदस्त ऊर्जा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। उनके अनुसार इस बार होली का जश्न और भी जोरदार होने वाला है, जहां संगीत की ताकतवर धुनों के साथ भरपूर उत्साह और मनोरंजन का माहौल बनेगा। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इस खास होली धमाके का इंतजार करें और इसे मिस न करें।

अक्षरा सिंह के पीआरओ रंजन सिन्हा ने कहा कि यह गीत होली के अवसर पर अक्षरा सिंह के चाहने वालों के लिए एक खास उपहार की तरह है। उन्होंने बताया कि इस गाने में रंग, उत्साह और मनोरंजन का शानदार मेल है, जिसे खास तौर पर दर्शकों को त्योहार की खुशी दोगुनी करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। रंजन सिन्हा के अनुसार यह गीत न सिर्फ होली के जश्न को और यादगार बनाएगा, बल्कि अक्षरा के प्रशंसकों को उनकी ऊर्जा और अंदाज़ का एक नया रंग भी देखने को मिलेगा।

Trending News

बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM