'पतोहिया हंटर वाली' दमदार अंदाज में नजर आएंगी भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह की निशांत उज्जवल कृत फिल्म 'पतोहिया हंटर वाली' का डिजिटल प्रीमियर 23 अक्टूबर को एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर होगा। भोजपुरी अभिनेत्री इस फिल्म में दमदार अंदाज में नजर आएंगी।

  'पतोहिया हंटर वाली' दमदार अंदाज में नजर आएंगी भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह की निशांत उज्जवल कृत फिल्म 'पतोहिया हंटर वाली' का डिजिटल प्रीमियर 23 अक्टूबर को एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर होगा। रेणु विजय फिल्मस एन्टरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। वे अब इस फिल्म को कल यानि शुक्रवार को डिजिटल प्रीमियर के जरिए अपने परिजनों के साथ देख सकेंगे। इस फिल्म में अंजना सिंह के प्रशंसकों को उन्हें एक अलग अंदाज में देखने का मौका मिलेगा।

इसको लेकर अंजना सिंह ने कहा-मेरी फिल्म ‘पतोहिया हंटर वाली’ का डिजिटल प्रीमियर 23 अक्टूबर को एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर होने जा रहा है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ दहेज जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाने और अपने सम्मान के लिए खड़े होने का संदेश देती है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी इस फिल्म को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे। 

अंजना सिंह ने आगे कहा-आप फिल्म जरूर देखिएगा, अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा कीजिएगा और अपनी प्रतिक्रिया भी बताइएगा। आपके प्यार और समर्थन से ही हमें बेहतर फिल्में बनाने की प्रेरणा मिलती है। 23 अक्टूबर को देखना मत भूलिएगा ‘पतोहिया हंटर वाली’, सिर्फ एडवाइज भोजपुरी सिनेमा पर।

आपको बता दें कि फिल्म ‘पतोहिया हंटर वाली’ दहेज जैसी सामाजिक बुराई पर केंद्रित है। शादी के बाद दहेज को लेकर विवाद होने पर बहू अपने ससुराल में अन्याय और अनुचित मांगों के खिलाफ आवाज उठाती है। फिल्म की कहानी सामाजिक मुद्दे को मनोरंजन के साथ पेश करने का प्रयास करती है। अंजना सिंह का अंदाज फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहने की उम्मीद है।

फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल ने बताया कि ‘पतोहिया हंटर वाली’ दर्शकों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश लेकर आ रही है। फिल्म की कहानी में पारिवारिक रिश्तों, महिलाओं के सम्मान और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश देखने को मिलेगा। हमें उम्मीद है कि भोजपुरी दर्शक इस फिल्म को भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे। 23 अक्टूबर को एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर होने वाले डिजिटल प्रीमियर को लेकर हम सभी उत्साहित हैं। दर्शकों से अपील है कि वे फिल्म जरूर देखें और अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।

फिल्म का निर्माण डॉ. संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्ज्वल ने किया है, जबकि निर्देशन रवि सिन्हा ने किया है। कहानी और पटकथा की जिम्मेदारी नन्हे पांडे ने संभाली है। फिल्म का संगीत साजन मिश्रा और भरत चौहान ने तैयार किया है। इसके गीत शेखर मधुर, निशांत उज्ज्वल और मनीष कुमार ने लिखे हैं।

फिल्म के तकनीकी पक्ष में छायांकन मनोज सिंह, संकलन दिनेश कुमार, नृत्य निर्देशन प्रवीण शेलार, मारधाड़ निर्देशन हीरा यादव और कला निर्देशन शेरा ने किया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने से फिल्म उन दर्शकों तक भी पहुंचेगी, जो मोबाइल और अन्य डिजिटल माध्यमों पर भोजपुरी फिल्में देखना पसंद करते हैं। अब दर्शकों को 23 अक्टूबर को इसके प्रीमियर का इंतजार है।

Trending News

IRB-10 पलामू कैंप में 2 मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों के साहस, त्याग व बलिदान को किया गया याद
IRB-10 पलामू कैंप में 2 मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों के साहस, त्याग व बलिदान को किया गया याद
Oct 22, 2026, 12:57:00 PM
  'पतोहिया हंटर वाली' दमदार अंदाज में नजर आएंगी भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह
'पतोहिया हंटर वाली' दमदार अंदाज में नजर आएंगी भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह
Oct 22, 2026, 12:55:00 PM
211 डिग्री कॉलेज, बिहार में AI पॉलिसी-2026, सीएम सम्राट चौधरी की आज मैराथन बैठकें
211 डिग्री कॉलेज, बिहार में AI पॉलिसी-2026, सीएम सम्राट चौधरी की आज मैराथन बैठकें
Oct 22, 2026, 12:37:00 PM
फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप वैन डिवाइडर से टकराई, एक मजदूर की मौत, दर्जनों घायल, 2 की हालत गंभीर
फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप वैन डिवाइडर से टकराई, एक मजदूर की मौत, दर्जनों घायल, 2 की हालत गंभीर
Oct 22, 2026, 12:31:00 PM
X ने क्रिएटर्स के लिए Video Kickstart Bonus नाम से शुरू किया एक नया पायलट प्रोग्राम
X ने क्रिएटर्स के लिए Video Kickstart Bonus नाम से शुरू किया एक नया पायलट प्रोग्राम
Oct 22, 2026, 12:24:00 PM
हाजीपुर के साहू होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित, बिना लाइसेंस संचालन पर रोक
हाजीपुर के साहू होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित, बिना लाइसेंस संचालन पर रोक
Oct 22, 2026, 12:04:00 PM
विसर्जन के दौरान तालाब में युवक डूबा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
विसर्जन के दौरान तालाब में युवक डूबा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
Oct 22, 2026, 12:02:00 PM
KFC, PIZZA HUT समेत पटना के बड़े होटलों में खाद्य विभाग की छापेमारी, सभी को 14 दिन का अल्टीमेटम
KFC, PIZZA HUT समेत पटना के बड़े होटलों में खाद्य विभाग की छापेमारी, सभी को 14 दिन का अल्टीमेटम
Oct 22, 2026, 11:49:00 AM
संयुक्त राष्ट्र में गूंजी जमुई की आवाज, सांसद अरुण भारती ने शांति निर्माण पर रखा भारत का पक्ष
संयुक्त राष्ट्र में गूंजी जमुई की आवाज, सांसद अरुण भारती ने शांति निर्माण पर रखा भारत का पक्ष
Oct 22, 2026, 11:22:00 AM
जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
Oct 22, 2026, 11:21:00 AM