हाजीपुर के साहू होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित, बिना लाइसेंस संचालन पर रोक

बिहार सरकार द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, मेसर्स साहू होटल, राजेन्द्र चौक, हाजीपुर के तड़का में कॉकरोच मिलने की शिकायत खाद्य संरक्षा आयुक्त कार्यालय, पटना को प्राप्त हुई थी।

हाजीपुर के साहू होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित, बिना लाइसेंस संचालन पर रोक

हाजीपुर: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में, मेसर्स साहू होटल, राजेन्द्र चौक, हाजीपुर के तड़का में कॉकरोच मिलने की शिकायत खाद्य संरक्षा आयुक्त कार्यालय, पटना को प्राप्त हुई थी। शिकायत के आलोक में दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को वैशाली जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा उक्त प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान होटल का किचन अस्वच्छ  स्थिति में पाया गया तथा तैयार खाद्य पदार्थों को खुले में एवं गंदे स्थान पर भंडारित किया गया था।

उक्त अनियमितताएं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत निर्धारित अनुसूची-4 (Schedule-IV) एवं गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) के प्रावधानों का उल्लंघन हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए अभिहित अधिकारी-सह-लाइसेंसिंग प्राधिकरण द्वारा दिनांक 22 अक्टूबर 2026 से प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, बिना वैध लाइसेंस के प्रतिष्ठान के संचालन पर रोक लगा दी गई है।

खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य कारोबारियों से निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन करने तथा आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की अपील की है।




Trending News

हाजीपुर के साहू होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित, बिना लाइसेंस संचालन पर रोक
हाजीपुर के साहू होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित, बिना लाइसेंस संचालन पर रोक
Oct 22, 2026, 12:04:00 PM
विसर्जन के दौरान तालाब में युवक डूबा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
विसर्जन के दौरान तालाब में युवक डूबा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
Oct 22, 2026, 12:02:00 PM
KFC, PIZZA HUT समेत पटना के बड़े होटलों में खाद्य विभाग की छापेमारी, सभी को 14 दिन का अल्टीमेटम
KFC, PIZZA HUT समेत पटना के बड़े होटलों में खाद्य विभाग की छापेमारी, सभी को 14 दिन का अल्टीमेटम
Oct 22, 2026, 11:49:00 AM
संयुक्त राष्ट्र में गूंजी जमुई की आवाज, सांसद अरुण भारती ने शांति निर्माण पर रखा भारत का पक्ष
संयुक्त राष्ट्र में गूंजी जमुई की आवाज, सांसद अरुण भारती ने शांति निर्माण पर रखा भारत का पक्ष
Oct 22, 2026, 11:22:00 AM
जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
Oct 22, 2026, 11:21:00 AM
MLC चुनाव से पहले सम्राट सरकार ने शिक्षकों को दी सौगात, जारी की अनुदान राशि
MLC चुनाव से पहले सम्राट सरकार ने शिक्षकों को दी सौगात, जारी की अनुदान राशि
Oct 22, 2026, 10:28:00 AM
शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, ताश के पत्तों की तरह बिखरे स्टॉक
शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, ताश के पत्तों की तरह बिखरे स्टॉक
Oct 22, 2026, 9:43:00 AM
INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
Oct 22, 2026, 9:01:00 AM
बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
Oct 22, 2026, 8:49:00 AM
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
Oct 22, 2026, 8:43:00 AM