फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप वैन डिवाइडर से टकराई, एक मजदूर की मौत, दर्जनों घायल, 2 की हालत गंभीर

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर के पास बाढ़-मोकामा-पटना फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।

फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप वैन डिवाइडर से टकराई, एक मजदूर की मौत, दर्जनों घायल, 2 की हालत गंभीर

बाढ़/बख्तियारपुर : बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर के पास बाढ़-मोकामा-पटना फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में पिकअप पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दर्जनों मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

पिकअप वैन पर सवार सभी मजदूर मोकामा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन पर सवार सभी मजदूर मोकामा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी मजदूर पिकअप वैन से हाजीपुर में रेलवे से संबंधित कार्य करने जा रहे थे। इसी दौरान बख्तियारपुर के पास अचानक पिकअप वैन अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायल मजदूरों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी

आपको बता दें कि चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। दो मजदूरों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना से मजदूरों के परिजनों में चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Trending News

211 डिग्री कॉलेज, बिहार में AI पॉलिसी-2026, सीएम सम्राट चौधरी की आज मैराथन बैठकें
211 डिग्री कॉलेज, बिहार में AI पॉलिसी-2026, सीएम सम्राट चौधरी की आज मैराथन बैठकें
Oct 22, 2026, 12:37:00 PM
फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप वैन डिवाइडर से टकराई, एक मजदूर की मौत, दर्जनों घायल, 2 की हालत गंभीर
फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप वैन डिवाइडर से टकराई, एक मजदूर की मौत, दर्जनों घायल, 2 की हालत गंभीर
Oct 22, 2026, 12:31:00 PM
X ने क्रिएटर्स के लिए Video Kickstart Bonus नाम से शुरू किया एक नया पायलट प्रोग्राम
X ने क्रिएटर्स के लिए Video Kickstart Bonus नाम से शुरू किया एक नया पायलट प्रोग्राम
Oct 22, 2026, 12:24:00 PM
हाजीपुर के साहू होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित, बिना लाइसेंस संचालन पर रोक
हाजीपुर के साहू होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित, बिना लाइसेंस संचालन पर रोक
Oct 22, 2026, 12:04:00 PM
विसर्जन के दौरान तालाब में युवक डूबा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
विसर्जन के दौरान तालाब में युवक डूबा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
Oct 22, 2026, 12:02:00 PM
KFC, PIZZA HUT समेत पटना के बड़े होटलों में खाद्य विभाग की छापेमारी, सभी को 14 दिन का अल्टीमेटम
KFC, PIZZA HUT समेत पटना के बड़े होटलों में खाद्य विभाग की छापेमारी, सभी को 14 दिन का अल्टीमेटम
Oct 22, 2026, 11:49:00 AM
संयुक्त राष्ट्र में गूंजी जमुई की आवाज, सांसद अरुण भारती ने शांति निर्माण पर रखा भारत का पक्ष
संयुक्त राष्ट्र में गूंजी जमुई की आवाज, सांसद अरुण भारती ने शांति निर्माण पर रखा भारत का पक्ष
Oct 22, 2026, 11:22:00 AM
जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
Oct 22, 2026, 11:21:00 AM
MLC चुनाव से पहले सम्राट सरकार ने शिक्षकों को दी सौगात, जारी की अनुदान राशि
MLC चुनाव से पहले सम्राट सरकार ने शिक्षकों को दी सौगात, जारी की अनुदान राशि
Oct 22, 2026, 10:28:00 AM
शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, ताश के पत्तों की तरह बिखरे स्टॉक
शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, ताश के पत्तों की तरह बिखरे स्टॉक
Oct 22, 2026, 9:43:00 AM