'मुर्गी के बच्चे का रोल मिला था' अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्कूल और स्टेज का पहला अनुभव

मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों पॉपुलर क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में गेस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। शो के दौरान अभिनेता ने प्रयागराज (इलाहाबाद) में अपने शुरुआती स्कूल के दिनों को याद किया और स्टेज पर परफॉर्म करने का पहला अनुभव शेयर किया।

'मुर्गी के बच्चे का रोल मिला था' अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्कूल और स्टेज का पहला अनुभव

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों पॉपुलर क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में गेस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। शो के दौरान अभिनेता ने प्रयागराज (इलाहाबाद) में अपने शुरुआती स्कूल के दिनों को याद किया और स्टेज पर परफॉर्म करने का पहला अनुभव शेयर किया। 

शो के स्पेशल एपिसोड में अभिनेता ने बताया कि उनका पहला एडमिशन प्रयागराज के एक कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था, जहां उनका दाखिला किंडरगार्टन में हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि कैसे उन्हें छोटी उम्र में ही स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका मिला था। मेगास्टार ने बताया, "सबसे पहले हमारा दाखिला प्रयागराज (इलाहाबाद) के एक कॉन्वेंट स्कूल किंडरगार्टन में हुआ था। वहां हमें स्टेज पर उतारा जाता था। तब से ही हम खेल रहे हैं।

अपना पहला स्टेज रोल याद करते हुए दिग्गज एक्टर ने बताया कि उन्हें मुर्गी के बच्चे का रोल मिला था और उन्हें छोटी चिड़िया की तरह हाथ हिलाने को कहा गया था। वहीं, आगे अभिनेता ने बताया कि किंडरगार्टन के बाद उन्होंने बॉयज स्कूल में एडमिशन लिया था, जहां उन्होंने नाटकों में हिस्सा लेना जारी रखा और बाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज में दाखिला लिया।

उन्होंने कहा, "स्कूल के बाद हम दिल्ली यूनिवर्सिटी आए। आपने देखा कि किरोड़ीमल कॉलेज में फ्रैंक ठाकुर दास जो थे, वो एक तो शिक्षक थे, साथ में वो नाटक वगैरह, ड्रामा सिखाते थे और बहुत अच्छा अनुभव रहा।"

मेगास्टार ने किरोड़ीमल कॉलेज के पूर्व छात्रों की एक हालिया पहल के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, किरोड़ीमल कॉलेज में मेरे साथ पढ़े हम सभी छात्रों ने मिलकर कॉलेज का स्टेज ठीक करवाया है।

शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी मुख्य रूप से दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन कर रहे हैं। केवल तीसरे सीजन में उनकी जगह अभिनेता शाहरुख खान ने मेजबानी की थी। यह ब्रिटिश शो 'हू वॉन्ट टू बी बिलिनियर?' का आधिकारिक हिंदी संस्करण है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
Nov 07, 2026, 7:48:00 PM
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
Nov 07, 2026, 7:21:00 PM
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
Nov 07, 2026, 7:06:00 PM
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
Nov 07, 2026, 6:46:00 PM
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
Nov 07, 2026, 6:31:00 PM
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
Nov 07, 2026, 6:12:00 PM
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
Nov 07, 2026, 5:44:00 PM
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
Nov 07, 2026, 5:31:00 PM
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
Nov 07, 2026, 5:12:00 PM
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
Nov 07, 2026, 4:30:00 PM