खेसारी लाल यादव के बेटे ने अपनी कमाई से पापा को गिफ्ट की बुलेट, मजेदार बातचीत का VIDEO वायरल

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का बेटा ऋषभ खूब चर्चा में है। महज 11 साल के ऋषभ ने अपनी कमाई से अपने सुपरस्टार पिता खेसारी लाल यादव को बुलेट खरीदकर गिफ्ट किया है।

खेसारी लाल यादव के बेटे ने अपनी कमाई से पापा को गिफ्ट की बुलेट, मजेदार बातचीत का VIDEO वायरल

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का बेटा ऋषभ खूब चर्चा में है। महज 11 साल के ऋषभ ने अपनी कमाई से अपने सुपरस्टार पिता खेसारी लाल यादव को बुलेट खरीदकर गिफ्ट किया है। सोशल मीडिया पर पिता-पुत्र का यह भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां  ऋषभ अपने पिता को नई रॉयल एनफील्ड बुलेट गिफ्ट करता नजर आ रहा है। 11 साल के ऋषभ ने सोशल मीडिया से कमाई कर अपने पापा को बुलेट गिफ्ट किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खेसारी लाल कह रहे हैं कि उनके बेटे ने उन्हें बुलेट बाइक दिलाई है।

खेसारी लाल यादव और उनके बेटे ऋषभ यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीड‍ियो ऋषभ यादव ने फेसबुक पर साझा की है। इस वीडियो में खेसारी लाल बता रहे हैं कि यह बाइक उनके बेटे ने सोशल मीडिया से हुई अपनी कमाई से खरीदी है। खेसारी लाल कहते हैं-ये ऋषभ की नई बाइक है, जो कि ऋषभ की कमाई से आई है। ऋषभ ने गिफ्ट दे दिया है ताकि हम चलाएं। ऋषभ ने मेरे लिए बुलेट खरीदा। ऋषभ ने पापा बुलेट गिफ्ट किया है। भोजपुरी सुपरस्टार आगे कहते हैं-आप लोग इसको और प्यार दीजिए ताकि फॉर्च्युनर खरीद सके।

खेसारी लाल यादव गर्व के साथ बताते हैं कि यह उनके बेटे की मेहनत की कमाई का तोहफा है। इसके बाद वह बेटे को गले लगाते हैं और प्यार से उसका माथा चूमते हैं। पिता और पुत्र यह भावुक पल सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। खेसारी हंसते हुए पूछते हैं-तुमसे तो यह बाइक बड़ी है, पैर भी नहीं पहुंच रहा...चलाओगे कैसे? इस पर ऋषभ मासूमियत से जवाब देता है,  बस बैठकर स्टार्ट करेंगे और एक्सिलरेटर बजाएंगे।

खेसारी लाल मुस्कुराते हुए कहते हैं,  एक्सिलरेटर बजाया नहीं, घुमाया जाता है। इस पर ऋषभ तुरंत अपनी बात सुधार देता है। फिर खेसारी पूछते हैं, रोकेंगे कैसे? बेटे का जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं। ऋषभ कहता है, कूदकर रोकेंगे।

बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के बेटे ऋषभ यादव के महज 11 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर मिलियन में फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं बल्कि, सोशल मीडिया से लाखों रुपये भी कमा रहे हैं। छोटी उम्र में ही ऋषभ ने अपनी अलग पहचान बना ली है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और उनके व्लॉग्स को दर्शक खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ऋषभ अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। ऋषभ यादव  भोजपुरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में भी काम कर चुके हैं।  इस फिल्म में उनके पिता खेसारी लाल यादव मुख्य भूमिका में थे।

Trending News

पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM