पहले रहमान डकैत अब शुक्राचार्य, हैरान कर देगा अक्षय खन्ना का लुक

ब्लॉकबस्टर मूवी धुरंधर में अपनी शानदार एक्टिंग की दम पर जबरदस्त चर्चा में आये बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना फिर एकबार धमाका करने की तैयारी में हैं।

पहले रहमान डकैत अब शुक्राचार्य, हैरान कर देगा अक्षय खन्ना का लुक

ब्लॉकबस्टर मूवी धुरंधर में अपनी शानदार एक्टिंग की दम पर जबरदस्त चर्चा में आये बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना फिर एकबार धमाका करने की तैयारी में हैं। दरअसल अक्षय खन्ना एक फिल्म में ऐसे किरदार को निभा रहे हैं, जो अभी से ही चर्चा में आ गयी है। लोग अक्षय के इस लुक को देखकर आश्चर्य चकित हो रहे हैं।

दरअसल फिल्म 'धुरंधर' में अपनी दमदार एक्टिंग से चर्चा में आए अक्षय खन्ना अब एक और खास किरदार के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। एक्टर प्रशांत वर्मा की माइथोलॉजिकल फिल्म 'महाकाली' में अक्षय शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म से सामने आई अक्षय खन्ना की नई तस्वीर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। इस फिल्म के मेकर्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर 'महाकाली' का नया पोस्टर शेयर किया। पोस्टर के साथ लिखा गया, "24 अगस्त- अंत की शुरुआत।" इसके साथ ही मेकर्स ने साफ कर दिया कि फिल्म की पहली झलक 24 अगस्त को सामने आएगी। फिल्म के पोस्टर में ही अक्षय बेहद दमदार तरीके से अपनी उपस्थिति को दर्शाते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आउट हुइ फिल्म से सामने आई तस्वीर में अक्षय खन्ना बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनकी लंबी दाढ़ी, सिर पर बंधी जटाएं और माथे पर तिलक उनके लुक को काफी प्रभावशाली बना रहे हैं। उनके आउटफिट में पारंपरिक गहने और बाजूबंद भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय खन्ना शुक्राचार्य का रोल निभा रहे हैं। शुक्राचार्य को हिंदू पौराणिक कथाओं में असुरों का गुरु माना जाता है। फिल्म में अक्षय खन्ना के अलावा भूमि शेट्टी, रोहित सराफ, खुशबू सुंदर, राकेश बेदी, समुथिरकानी, रजत कपूर, नासर, मुरली शर्मा और पृथ्वीराज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब 24 अगस्त को 'महाकाली' की पहली झलक सामने आने का इंतजार है। 

Trending News

पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM