नेपाल में जल प्रलय, एक्टर सोनू सूद ने कहा आप अकेले नहीं हैं, हम आ रहे हैं
बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के दम पर अलग पहचान बनाने वाले सोनू सूद ने नेपाल में आये जल प्रलय के बाद नेपाल के लोगों के लिए अपना संदेश दिया है।

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के दम पर अलग पहचान बनाने वाले सोनू सूद की एक और पहचान है। वह पहचान है, मुसीबत में लोगों का साथ देना। अब तक सैकडों लोगों की मदद कर चुके सोनू सूद ने फिर मदद का हाथ बढाया है। दरअसल सोनू सूद ने नेपाल में आये जल प्रलय के बाद नेपाल के लोगों के लिए अपना संदेश दिया है। अब सोनू सूद के इस संदेश के बाद नेटीजन्स खुलकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल पडोसी देश नेपाल में बुधवार को आये फ्लैश फ्लड ने रेसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी के किनारे बसे कई इलाके पानी में बह गए। इस प्राकृतिक आपदा में जहां कई जानें गईं, वहीं काफी लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। संकट की इस घड़ी में भारत अपने पड़ोसी देश नेपाली की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। वहीं सोनू सुद ने भी नेपाल की मदद का जिक्र करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

सोनू सद ने अपने एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल पर इस तबाही को देखते हुए लिखा है, 'नेपाल, आप अकेले नहीं हैं। हम भोजन, शेल्टर और पुनर्निर्माण में आपकी मदद करने के लिए पूरी शक्ति लेकर आ रहे हैं।' सोनू सूद के इस पोस्ट पर लोगों ने एक बार फिर से उन्हें रियल हीरो कह रहे हैं।
नेटीजन्स का कहना है कि मुसीबत के वक्त किसी के साथ खडा रहना ही सच्ची इंसानियत है। वहीं एक अन्य का कहना है कि सोनू सूद सर, आपकी करुणा की कोई सीमा नहीं है। संकट की घड़ी में नेपाल के साथ खड़े रहना और मदद का हाथ बढ़ाना वाकई प्रेरणादायक है। मानवता का यही उत्कृष्ट उदाहरण है!'
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब सोनू सूद ने मदद का हाथ जरूरतमंद के लिए बढाया है। सोनू इसके पहले भी हर उस जगह पर मौजूद नजर आते रहते हैं, जहां लोगों को मदद की दरकार होती है।










