संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर भव्य शिविर का आयोजन, DM हुए शामिल

समस्तीपुर-मोरदिवा सामाजिक समरसता और समानता के प्रणेता संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आज मोरदिवा पंचायत भवन परिसर में ‘संत रविदास शिविर’ का आयोजन किया गया।

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर भव्य शिविर का आयोजन, DM हुए शामिल

समस्तीपुर-मोरदिवा सामाजिक समरसता और समानता के प्रणेता संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आज मोरदिवा पंचायत भवन परिसर में ‘संत रविदास शिविर’ का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग तथा बिहार महादलित विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर का उद्देश्य वंचित वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने संत रविदास जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पदाधिकारी ने कहा-संत रविदास जी ने ऐसे आदर्श समाज की कल्पना की थी जहां जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर कोई भेदभाव न हो। जिला प्रशासन इसी समतामूलक सोच के साथ काम कर रहा है। यह शिविर प्रशासन को जनता के द्वार तक ले जाने की ठोस पहल है। सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन किया जाएगा।"

शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायती राज, समाज कल्याण, राजस्व एवं आपूर्ति सहित सभी प्रमुख विभागों के सहायता पटल लगाए गए थे। यहां पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, छात्रवृत्ति, भूमि विवाद और कृषि योजनाओं से जुड़े सैकड़ों आवेदन प्राप्त किए गए, जिनमें से कई का मौके पर ही निष्पादन किया गया।

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष, प्रखंड उप प्रमुख एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे। मंच संचालन शिक्षक मंगलेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

नेपाल में जल प्रलय, एक्टर सोनू सूद ने कहा आप अकेले नहीं हैं, हम आ रहे हैं
नेपाल में जल प्रलय, एक्टर सोनू सूद ने कहा आप अकेले नहीं हैं, हम आ रहे हैं
Aug 27, 2026, 2:23:00 PM
रेमकी वाहन से घायल युवक की मौत, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
रेमकी वाहन से घायल युवक की मौत, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
Aug 27, 2026, 2:22:00 PM
आवारा कुत्तों का आतंक, 5 साल की बच्ची को बनाया शिकार
आवारा कुत्तों का आतंक, 5 साल की बच्ची को बनाया शिकार
Aug 27, 2026, 1:55:00 PM
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर भव्य शिविर का आयोजन, DM हुए शामिल
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर भव्य शिविर का आयोजन, DM हुए शामिल
Aug 27, 2026, 1:37:00 PM
आरक्षण पर चिराग पासवान-संतोष मांझी आमने-सामने, चिराग के बयान पर मांझी के बेटे की हुंकार
आरक्षण पर चिराग पासवान-संतोष मांझी आमने-सामने, चिराग के बयान पर मांझी के बेटे की हुंकार
Aug 27, 2026, 1:16:00 PM
नेपाल: जल प्रलय ने मचायी भीषण तबाही, सैकड़ों लापता, राहत व बचाव कार्य जारी
नेपाल: जल प्रलय ने मचायी भीषण तबाही, सैकड़ों लापता, राहत व बचाव कार्य जारी
Aug 27, 2026, 1:09:00 PM
12 रबी-उल-अव्वल: बेलतू  में शान-ओ-शौकत से निकला जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस
12 रबी-उल-अव्वल: बेलतू में शान-ओ-शौकत से निकला जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस
Aug 27, 2026, 12:49:00 PM
उत्तर प्रदेश: कानपुर में क्रैश हुआ ट्रेनिंग विमान, दो ट्रेनी पायलटों की मौत की खबर
उत्तर प्रदेश: कानपुर में क्रैश हुआ ट्रेनिंग विमान, दो ट्रेनी पायलटों की मौत की खबर
Aug 27, 2026, 12:49:00 PM
रक्षाबंधन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डीएम को बांधी राखी, दिया प्रेम और सुरक्षा का संदेश
रक्षाबंधन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डीएम को बांधी राखी, दिया प्रेम और सुरक्षा का संदेश
Aug 27, 2026, 12:39:00 PM
खेलो इंडिया संवाद, एनआइटी पटना ने की सहभागिता
खेलो इंडिया संवाद, एनआइटी पटना ने की सहभागिता
Aug 27, 2026, 12:29:00 PM