एनकाउंटर विवाद पर खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान, क्यों बोले-फिल्मों को रिलीज नहीं करेंगे

बिहार में एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है। वहीं NEET पेपर लीक मामले पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण न किया जाए।

एनकाउंटर विवाद पर खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान, क्यों बोले-फिल्मों को रिलीज नहीं करेंगे

बिहार में अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। राज्य में बीते दिनों बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में अलग-अलग जिलों में कई हाफ एनकाउंटर हुए हैं। इस पर विपक्ष सवाल भी उठा रहा है कि जाति देखकर गोली मारी जा रही है। वहीं सीएम सम्राट चौधरी की भी इस मामले पर बयान आया है और उन्होंने कहा है कि मैं तो पुलिस वालों को कहूंगा जाति पूछकर गोली चलाओ। इन सबके बीच अब भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान सामने आया है।  

एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव  ने प्रतिक्रिया दी है। खेसारी लाल यादव ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में हो रहे इनकाउंटर जाति देखकर किए जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने साफ किया कि वे कलाकार हैं और राजनीति में उलझना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जात नहीं होती और यह सरकार का विषय है।

वहीं NEET पेपर लीक मामले पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि यह बच्चों के भविष्य का सवाल है और छात्र संगठनों को आगे आकर अपने हक की लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने अपील की कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण न किया जाए।खेसारी ने पीएम मोदी की अपील पर कहा कि महंगाई से आम नागरिक परेशान है और उद्योगपतियों व कलाकारों को देशहित में चंदा देना चाहिए ताकि गरीबों की मदद हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में वे अपनी तैयार फिल्मों को रिलीज़ नहीं करेंगे क्योंकि लोग अपना बजट बचा रहे हैं। 

बता दें कि एनकाउंटर पर विपक्ष सवाल उठा रहा है कि जाति देखकर गोली मारी जा रही है। जिसको लेकर सीएम सम्राट ने कार्यक्रम के दौरान कहा-कुछ लोग को अपनी चिंता होती है, मेरा उसपर कोई कमेंट नहीं है। कुछ लोग तो आजकल ये पूछ रहे हैं कि पुलिस एनकाउंटर यदि होता है तो उसमें जाति भी पूछनी चाहिए। मैं तो पुलिस वालों को कहूंगा कि पूछो... जाति पूछकर ही गोली चलाओ... मतलब क्या कॉमन सेंस लोग यूज कर रहे हैं। साथ ही सीएम ने कहा कि बिहार की पुलिस को मैंने जरूर कहा है कि कोई यदि पुलिस को चैलेंज करता है तो उसको 48 घंटे में जवाब दीजिए। ज्यादा लेट मत कीजिए। 

बताते चलें कि तेजस्वी यादव ने अपनी पीसी में कहा था-हम सम्राट चौधरी से पूछना चाहते हैं कि विशेष जाति देखकर एनकाउंटर करा रहे हैं... हमने जो घटना गिनाई उन लोगों का एनकाउंटर कब होगा? जो बालिका गृह कांड के संरक्षक हैं ये लोग तो मार्गदर्शक बने हुए हैं।  हम तो कहेंगे कि जिसके साथ दुष्कर्म हुआ उसकी जाति देखो और जिसने किया है उसकी भी जाति देखो। 

Trending News

पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM