स्वास्थ्य मंत्री निशांत से मिली भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात? तस्वीरें वायरल

बिहार का स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार के बेटे निशांत एक्शन मोड में है। लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दे रहे हैं। इस बीच निशांत कुमार से भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मुलाकात की है।

 स्वास्थ्य मंत्री निशांत से मिली भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात? तस्वीरें वायरल

बिहार का स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार के बेटे निशांत एक्शन मोड में है। लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दे रहे हैं। इस बीच निशांत कुमार से भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मुलाकात की है। शनिवार को निशांत के आवास पर अक्षरा सिंह मिलने पहुंची। दोनों के बीच मुलाकात की तस्वीरें खुद निशांत ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। निशांत ने लिखा है-आज बिहार की बेटी और भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह जी से मेरे निवास पर सौजन्य मुलाकात हुई। हम सभी लोग बिहार की तरक्की चाहते हैं। बिहारी भाषाओं की फिल्मों के निर्माण समेत कई विषयों पर इनसे सार्थक बात हुई।

वहीं निशांत से  मुलाकात को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि उन्हें मंत्री बनने की बधाई दी और बिहार को लेकर बात हुई। अक्षरा ने निशांत से हुई अपनी मुलाकात पर काफी खशी जाहिर की और इसे एक सामान्य शिष्टाचार मुलाकात बताया। साथ ही अक्षरा सिंह ने कहा कि बिहार को लेकर निशांत से जो अपेक्षाएं हैं उसे वह पूरा करेंगे। वहीं बंगाल चुनाव जीतने पर बीजेपी को बधाई देते हुए कहा कि ये बहुत ख़ुशी की बात है और ढेरों शुभकामनाएं हैं कि भाजपा अब बंगाल में आ गई।  

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को लगातार दूसरे दिन अपने विभाग का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। निशांत ने अधिकारियों से अस्पतालों की जानकारी ली और निर्देश दिया है कि गरीबों को हर स्तर पर इलाज की समुचित व्यवस्था कराई जाए। 

इससे पहले निशांत कुमार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण किया। काम संभालते ही निशांत कुमार ने पहले ही दिन 10 बड़े निर्देश जारी किया है।  उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निशांत ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने पर विशेष जोर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

Trending News

पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM