सारंडा के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों की मुठभेड़, सुबह 4:30 बजे शुरू हुई फायरिंग; इलाके में हाई अलर्ट

सारंडा के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों की मुठभेड़, सुबह 4:30 बजे शुरू हुई फायरिंग; इलाके में हाई अलर्ट

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार तड़के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच तीखी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यह भिड़ंत टोंटो और गोईलकेरा थाना क्षेत्रों से सटे घने जंगलों में हुई, जहां सुरक्षाबलों का सामना कुख्यात नक्सली नेता मिसिर बेसरा के दस्ते से हुआ बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोबरा 209 बटालियन पिछले दो दिनों से इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी अभियान के दौरान सुबह करीब 4:30 बजे जवानों का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जोरदार गोलीबारी शुरू हो गई।

सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ रुक-रुक कर जारी रही और इसकी आवाज से पूरे सारंडा क्षेत्र में हलचल मच गई। सुरक्षाबलों ने रणनीतिक तरीके से इलाके को घेरते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टोंटो और गोईलकेरा के सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह एक बड़ा ऑपरेशन है और तब तक जारी रहेगा जब तक क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता।

गौरतलब है कि, मिसिर बेसरा, जो भाकपा माओवादी का शीर्ष नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य है, लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है। झारखंड सरकार ने उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। कोल्हान और सरायकेला इलाके में कई बड़ी नक्सली घटनाओं में उसकी भूमिका बताई जाती रही है।

जिले के पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षाबलों को पूरी सतर्कता के साथ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Trending News

नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
Sep 05, 2026, 12:05:00 PM
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 05, 2026, 11:47:00 AM
अब सरकार की सहमति के बिना CBI बिहार में नहीं कर सकेगी जांच, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
अब सरकार की सहमति के बिना CBI बिहार में नहीं कर सकेगी जांच, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 11:30:00 AM
पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, शराबबंदी को खुली चुनौती या संगठित सिंडिकेट की बड़ी साजिश?
पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, शराबबंदी को खुली चुनौती या संगठित सिंडिकेट की बड़ी साजिश?
Sep 05, 2026, 11:05:00 AM
इस्कॉन बोकारो में जन्माष्टमी महोत्सव, कृष्ण लीलाओं पर नृत्य-नाटिका ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया
इस्कॉन बोकारो में जन्माष्टमी महोत्सव, कृष्ण लीलाओं पर नृत्य-नाटिका ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया
Sep 05, 2026, 10:48:00 AM
खान सर पर एक और केस, SSP से शिकायत, धोखाधड़ी, विश्वासघात और अवैध कब्जे का आरोप
खान सर पर एक और केस, SSP से शिकायत, धोखाधड़ी, विश्वासघात और अवैध कब्जे का आरोप
Sep 05, 2026, 10:24:00 AM
ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच, हसीन चेहरा और मॉडर्न ड्रेस, जब सूटकेस खुला तो पुलिस भी रह गयी दंग
ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच, हसीन चेहरा और मॉडर्न ड्रेस, जब सूटकेस खुला तो पुलिस भी रह गयी दंग
Sep 05, 2026, 9:34:00 AM
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
Sep 05, 2026, 9:20:00 AM
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
Sep 05, 2026, 8:15:00 AM
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM