सिमडेगा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिपो टोली से 35 बोटा कीमती लकड़ी जब्त

सिमडेगा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिपो टोली से 35 बोटा कीमती लकड़ी जब्त

सिमडेगा जिले में अवैध पेड़ कटाई और लकड़ी तस्करी पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने सख्त कदम उठाया है। ठेठईटांगर वन क्षेत्र के रिपोटोली इलाके में छापेमारी कर विभाग ने करीब एक लाख रुपये मूल्य की अवैध लकड़ी बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लकड़ी तस्करों और अवैध कटाई करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।

वन विभाग को सूचना मिली थी कि रिपोटोली क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़ियों को तस्करी के उद्देश्य से एकत्र किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही रेंजर शंभू शरण चौधरी के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोटोली नाला के पास छापामारी अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान मौके से कुल 35 बोटा लकड़ी जब्त की गई। बरामद लकड़ियों में साल, गंभार और सेमर जैसी कीमती प्रजातियों की लकड़ी शामिल है।

वन विभाग के अनुसार जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। रेंजर शंभू शरण चौधरी ने बताया कि लकड़ी काटने और अवैध रूप से भंडारण करने वालों की पहचान की जा रही है। दोषियों पर भारतीय वन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जंगलों की सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए विभाग लगातार निगरानी और गश्ती अभियान चला रहा है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध कटाई या लकड़ी तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

Trending News

'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM