धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस की रजत वर्षगांठ पर उलिहातू में भव्य आयोजन

धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस की रजत वर्षगांठ पर उलिहातू में भव्य आयोजन

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे राज्य में उत्सव का वातावरण है। इस राज्यव्यापी जश्न के प्रमुख कार्यक्रम के रूप में आज 15 नवंबर को उनकी पवित्र जन्मभूमि उलिहातू में भव्य समारोह आयोजित हो रहा है।

मुख्यमंत्री, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री होंगे विशिष्ट अतिथि

इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के मंत्री जुएल ओराम के सम्मिलित होने की संभावना है। प्रारंभिक चरण में अतिथि बिरसा ओड़ा पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सभी गणमान्य व्यक्ति बिरसा कॉम्प्लेक्स स्थित आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

वंशजों का सम्मान और विकास परियोजनाओं की शुरुआत

मुख्य मंच पर धरती आबा बिरसा मुंडा के वंशजों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से बिरसा ओड़ा के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास भी किया जाएगा।

भाजपा द्वारा होगा अलग कार्यक्रम

इसी अवसर पर जिला भाजपा खूंटी कचहरी मैदान में दोपहर 12:30 बजे विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसमें केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, पद्मभूषण कड़िया मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और पूर्व विधायक कोचे मुंडा शामिल होंगे।

अर्जुन मुंडा करेंगे ‘बिरसा संदेश यात्रा’ का शुभारंभ

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी उलिहातू पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को नमन करेंगे तथा एबीवीपी द्वारा आयोजित ‘बिरसा संदेश यात्रा’ रथ का पूजन करेंगे। इसके पश्चात खूंटी नगर भवन में इस यात्रा को औपचारिक रूप से रवाना किया जाएगा।

प्रशासन ने की कड़े बंदोबस्त की तैयारी

सीएम और राज्यपाल की संभावित उपस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। उलिहातू परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। शुक्रवार को IG, DIG, DC, SP सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीसी आर. रॉनीटा ने टेंट, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और हेलीपैड तैयारियों का गहन निरीक्षण किया तथा समय पर सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने बिरसा मुंडा के वंशजों से मिलकर आयोजन से संबंधित विवरण साझा किया और इसे राज्य की समृद्ध विरासत का गौरवपूर्ण अवसर बताया।

Trending News

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल : PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'हमारा इरादा अडिग...'
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल : PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'हमारा इरादा अडिग...'
Nov 28, 2026, 1:35:00 PM
रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग
रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग
Nov 28, 2026, 1:20:00 PM
बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
Nov 28, 2026, 12:35:00 PM
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
Nov 28, 2026, 12:26:00 PM
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त,  पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त, पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
Nov 28, 2026, 11:56:00 AM
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
Nov 28, 2026, 11:32:00 AM
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
Nov 28, 2026, 11:17:00 AM
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
Nov 28, 2026, 11:00:00 AM
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
Nov 28, 2026, 10:35:00 AM
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
Nov 28, 2026, 10:20:00 AM