बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 08, 2026, 12:10:00 PM

बिहार में बुधवार को मौसम अचानक करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राजधानी पटना सहित करीब 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने का आग्रह किया है।

उत्तर बिहार के जिलों में वर्षा की गतिविधियां अधिक तीव्र रहने की संभावना जताई गई है, जबकि दक्षिण बिहार में अपेक्षाकृत कम असर देखने को मिल सकता है। हालांकि तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहेगा।

मौसम विभाग ने अररिया, दरभंगा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सुपौल, शिवहर और सीतामढ़ी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की आशंका है।

वहीं, पटना सहित गोपालगंज, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सारण, सीवान और वैशाली जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

Trending News

नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Jul 21, 2026, 5:56:00 PM
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
Jul 21, 2026, 5:53:00 PM