UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख

UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख

आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण यूपीएससी की मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी बीच में छोड़ने वाले प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के लिए झारखंड सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत अब संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) उत्तीर्ण करने वाले पात्र छात्रों को मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की तैयारी के लिए 1.50 लाख रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति (ST) और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के उन मेधावी अभ्यर्थियों को आर्थिक सहयोग देना है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद सिविल सेवा में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। सरकार का मानना है कि यह सहायता राशि प्रतियोगी छात्रों को बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराएगी।

किन अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ

योजना का लाभ केवल झारखंड के स्थायी निवासी अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों को मिलेगा। इसके लिए आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 8 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए। यह आर्थिक सहायता प्रत्येक पात्र अभ्यर्थी को केवल एक बार ही उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा, जो छात्र पहले से केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य कोचिंग अथवा प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, वे इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन के साथ अभ्यर्थी को अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र तथा आय प्रमाण-पत्र की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी। विशेष रूप से यह सुनिश्चित करना होगा कि आवासीय, जाति और आय प्रमाण-पत्र ऑनलाइन जारी किए गए हों तथा इन्हें अंचलाधिकारी या उससे उच्च स्तर के सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत किया गया हो। ऑफलाइन या पुराने प्रमाण-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इसके साथ ही यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र तथा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने का आधिकारिक प्रमाण भी आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।

31 जुलाई तक करना होगा आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन 31 जुलाई, शाम 6:00 बजे तक आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय, कल्याण कॉम्प्लेक्स, मोराबादी में जमा करना होगा। आवेदन स्पीड पोस्ट, निबंधित डाक अथवा कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जमा किए जा सकते हैं।

सरकार की यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए सिविल सेवा की तैयारी को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM