रांची रेलवे स्टेशन से दो युवक अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, बिहार में खपाने की थी तैयारी

रांची रेलवे स्टेशन से दो युवक अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, बिहार में खपाने की थी तैयारी

रांची आरपीएफ पोस्ट ने ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। 22 अक्टूबर 2025 की रात कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश और पोस्ट कमांडर की निगरानी में की गई कार्रवाई में रेलवे पुलिस ने रांची स्टेशन से दो युवकों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

सूत्रों के मुताबिक, आरपीएफ की टीम ने स्टेशन परिसर और उसके आसपास प्रतिबंधित सामान, तस्करी और मानव तस्करी के खिलाफ गहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर दो संदिग्ध युवक बड़े बैग के साथ घूमते दिखाई दिए। तलाशी लेने पर उनके बैगों से कुल 22 बोतल सिग्नेचर व्हिस्की बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹25,800 है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान कनहैया कुमार (19) और अभिनाश कुमार (18) के रूप में हुई है, जो बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे 18622 एक्सप्रेस ट्रेन से हथिदा (बिहार) जा रहे थे, जहां वे शराब को ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे।

एएसआई अरुण कुमार ने जब्त शराब को आरपीएफ पोस्ट में सुरक्षित रखकर आगे की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई हेतु आबकारी विभाग, रांची को सौंप दिया गया।

इस अभियान में इंस्पेक्टर शिशुपाल कुमार, एएसआई अरुण कुमार, तथा कर्मचारी मुतंजीर अंसारी, एस.पी. राय और संजय यादव की टीम शामिल थी। आरपीएफ का कहना है कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM