केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म हनुमान अंश का डंका बज रहा है। दरअसल इस फिल्म ने अपनी बजट से ज्यादा इतना पैसा बाजार से निकाल लिया कि अब हर तरफ इसकी ही चर्चा हो रही है।

बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म हनुमान अंश का डंका बज रहा है। दरअसल इस फिल्म ने अपनी बजट से ज्यादा इतना पैसा बाजार से निकाल लिया कि अब हर तरफ इसकी ही चर्चा हो रही है। फिल्म ने अपने बजट से करीब 500 प्रतिशत का मुनाफा कमाया है।
फिल्मी ट्रेंड और बिजनेस पर रिपोर्ट रखने वालों के अनुसार हनुमान अंश नाम की फिल्म इसी साल गत 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरु में इस फिल्म की कमाई की रफ्तार कम रही। शुरुआती दो सप्ताह में फिल्म ने महज डेढ करोड रूपये कमाए लेकिन तीसरे सप्ताह में इस फिल्म ने कमाई की स्पीड को इस कदर पकडा कि सब हैरान रह गये। रिपोर्टस के अनुसार तीसरे सप्ताह में इस फिल्म ने करीब 10.5 करोड रुपये कमाए। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को बनाने का बजट केवल 1.8 करोड़ से 2 करोड़ रुपये था। अभी के रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 18 करोड़ रुपये हो चुकी है, जो इसके प्रोडक्शन बजट के मुकाबले 500% से अधिक का मुनाफा है।
एक अन्य फिल्मी रिपोर्ट के अनुसार 'हनुमान अंश' की ओपनिंग 10 लाख रुपये से हुई और पहले हफ्ते में इसने 1.08 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ़्ते में फिल्म ने सिर्फ 40 लाख रुपये कमाए, लेकिन तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया। फिल्म के इस शुक्रवार की कमाई की बात करें, तो इसने 6.50 करोड़ की कमाई की। बता दें कि यह फिल्म आध्यात्मिक गुरु के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर भी इसके चर्चे हो रहे हैं।










