छठ महापर्व पर टाइगर मोबाइल और शक्ति कमांडो संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा

छठ महापर्व पर टाइगर मोबाइल और शक्ति कमांडो संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा

छठ महापर्व के दौरान रांची पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं, ताकि चोरी, छेड़खानी और छिनतई जैसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में तय की गई है, जबकि शक्ति कमांडो और टाइगर जवानों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। साथ ही डायल 112 को भी अधिक सतर्क मोड पर रखा गया है।

बाइक पेट्रोलिंग और निगरानी पर जोर

छठ पूजा के दौरान शहर में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए रांची पुलिस लगातार गश्त में जुटी रहेगी। सभी थानों को 24 घंटे बाइक पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। खासकर 27 और 28 अक्टूबर को, जब अर्घ्य के अवसर पर लोग घरों से बाहर रहते हैं, टाइगर मोबाइल टीम तीन शिफ्टों में शहर भर में गश्त करेगी। ये टीमें बंद घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की निगरानी करेंगी, ताकि चोरी की कोई घटना न हो सके।

वहीं, शक्ति कमांडो यूनिट को महिलाओं से जुड़ी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। 26 अक्टूबर को खरना और 27 अक्टूबर को शाम का अर्घ्य होने के कारण इन दो दिनों में पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

तीन शिफ्टों में पुलिस तैनाती

एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में ड्यूटी पर लगाया गया है। टाइगर मोबाइल दस्ते को शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में गश्त का जिम्मा दिया गया है। इसके साथ ही थानों की पेट्रोलिंग टीमों को भी सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

घर बंद कर जानेवालों के लिए पुलिस की अपील

  • -घरों और अपार्टमेंट्स में सीसीटीवी कैमरा और अलार्म सिस्टम लगाएं।
  • -किसी एक लाइट को जलता हुआ छोड़ें।
  • -पड़ोसियों और वॉचमैन को जानकारी देकर घर से निकलें।
  • -कीमती गहने और नकद बैंक लॉकर में रखें।
  • -नजदीकी पुलिस थाने को यात्रा की सूचना दें।
  • -किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें।

महिला सुरक्षा पर खास फोकस

एसएसपी ने बताया कि घाटों और पूजा स्थलों के आसपास महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बाइक दस्ते के साथ-साथ महिला कमांडो को भी तैनात किया गया है। नदी, तालाब और घाटों के पास अतिरिक्त सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे ताकि श्रद्धालु निर्भीक होकर पूजा-अर्चना कर सकें।

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM