धुर्वा डैम में कार गिरने से तीन जवानों की मौ*त, रातभर चला रेस्क्यू अभियान

धुर्वा डैम में कार गिरने से तीन जवानों की मौ*त, रातभर चला रेस्क्यू अभियान

रांची में शुक्रवार की देर रात एक बेहद दुखद घटना सामने आई। धुर्वा डैम के पास पुलिसकर्मियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सीधे पानी में समा गई, जिससे तीन पुलिसकर्मियों की जान चली गई। रेस्क्यू टीम ने कई घंटों की कोशिश के बाद शवों को कार समेत पानी से बाहर निकाला।

मृतकों में प्रिंसिपल जिला जज, जमशेदपुर के दो सुरक्षाकर्मी: उपेंद्र कुमार सिंह और रोबिन कुजूर, साथ ही सरकारी ड्राइवर सतेंद्र सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों स्विफ्ट कार से ज्यूडिशियल एकेडमी, धुर्वा से डैम की दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक फिसलकर डैम में जा गिरा।

हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के मुताबिक हादसा वाहन से नियंत्रण खोने की वजह से हुआ। सूचना मिलते ही धुर्वा और नगड़ी थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने भी बचाव कार्य में हाथ बंटाया। लगभग दो से तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद कार को पानी से खींचकर बाहर लाया गया। इसमें तीनों के शव और दो सरकारी हथियार बरामद हुए।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वाहन की तकनीकी जाँच भी करवाई जा रही है ताकि यह पता चल सके कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। शहर में इस घटना को लेकर शोक और दुख का माहौल है।






Trending News

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल : PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'हमारा इरादा अडिग...'
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल : PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'हमारा इरादा अडिग...'
Nov 28, 2026, 1:35:00 PM
रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग
रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल, LHS निर्माण की उठी मांग
Nov 28, 2026, 1:20:00 PM
बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
बेतला में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा डाक बंगला, जिला परिषद ने निकाली ई-निविदा
Nov 28, 2026, 12:35:00 PM
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण
Nov 28, 2026, 12:26:00 PM
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त,  पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
दानापुर के पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला लाल मिर्च पाउडर जब्त, पटना में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
Nov 28, 2026, 11:56:00 AM
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
पूर्व मंत्री हत्याकांड में 35 साल बाद आया बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के दोनों पुत्र दोषी करार
Nov 28, 2026, 11:32:00 AM
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित
Nov 28, 2026, 11:17:00 AM
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
UP विधानसभा चुनाव : 10 दिसंबर से राहुल गांधी सहारनपुर में करेंगे रैली, फूंकेंगे चुनावी शंखनाद
Nov 28, 2026, 11:00:00 AM
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
BJP छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं का राजनीतिक सफर...
Nov 28, 2026, 10:35:00 AM
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
Nov 28, 2026, 10:20:00 AM