KYC अपडेट के नाम पर लाखों की ठगी, जामताड़ा से दबोचे गए तीन साइबर अपराधी

KYC अपडेट के नाम पर लाखों की ठगी, जामताड़ा से दबोचे गए तीन साइबर अपराधी

साइबर अपराध के मामलों के लिए चर्चित जामताड़ा जिले में पुलिस ने एक संगठित ठगी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों से संपर्क करते थे और केवाईसी अपडेट या एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर उनकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर रकम उड़ा लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री भी बरामद की है।

शुक्रवार को जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने सोनबाद और मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा इलाके में एक साथ छापेमारी की। अभियान के दौरान तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान बिक्रम दां, जय कुमार दास और हेमंत दास के रूप में हुई है। तीनों आरोपी जामताड़ा जिले के रहने वाले बताए गए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लोगों को फोन कर स्वयं को बैंक का अधिकारी बताते थे। इसके बाद केवाईसी लंबित होने या एटीएम कार्ड निष्क्रिय होने की बात कहकर लोगों को डराते थे और उनसे ओटीपी, एटीएम कार्ड की जानकारी तथा अन्य संवेदनशील बैंकिंग विवरण प्राप्त कर लेते थे। इन जानकारियों का उपयोग कर वे बैंक खातों और ई-वॉलेट से अवैध रूप से पैसे निकालते थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की है, जिनका इस्तेमाल कथित रूप से साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था।

एसपी शंभू कुमार सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इस गिरोह के नेटवर्क के झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक फैले होने के संकेत मिले हैं। पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि आगे की पूछताछ में इस साइबर ठगी गिरोह से जुड़े कई और अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स का 28वां साल बेमिसाल, व्यापार ही नहीं हमने ब्रांड गढ़े और सपनों को साकार किया
आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स का 28वां साल बेमिसाल, व्यापार ही नहीं हमने ब्रांड गढ़े और सपनों को साकार किया
Jul 31, 2026, 4:44:00 PM
BJP एमएलसी देंगे इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के लिए कुर्बानी, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था-बिना MLA-MLC बने मंत्री कैसे?
BJP एमएलसी देंगे इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के लिए कुर्बानी, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था-बिना MLA-MLC बने मंत्री कैसे?
Jul 31, 2026, 4:04:00 PM
KYC अपडेट के नाम पर लाखों की ठगी, जामताड़ा से दबोचे गए तीन साइबर अपराधी
KYC अपडेट के नाम पर लाखों की ठगी, जामताड़ा से दबोचे गए तीन साइबर अपराधी
Jul 31, 2026, 4:00:00 PM
नगर निगम के सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, शहर में कूड़े का अंबार
नगर निगम के सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, शहर में कूड़े का अंबार
Jul 31, 2026, 3:48:00 PM
राशन की बोरी लेकर खुद पहुंचीं बुजुर्ग के घर, अब धान रोपने खेत में उतर गई DM वर्षा सिंह
राशन की बोरी लेकर खुद पहुंचीं बुजुर्ग के घर, अब धान रोपने खेत में उतर गई DM वर्षा सिंह
Jul 31, 2026, 3:32:00 PM
खगड़िया में बेलगाम अपराधियों का खौफ, व्यक्ति को सरेआम मारी एक के बाद एक पांच गोलियां
खगड़िया में बेलगाम अपराधियों का खौफ, व्यक्ति को सरेआम मारी एक के बाद एक पांच गोलियां
Jul 31, 2026, 3:02:00 PM
अब गूगल पे लाया एक और खास सर्विस, आसान होगा पैसे का मैनेजमेंट
अब गूगल पे लाया एक और खास सर्विस, आसान होगा पैसे का मैनेजमेंट
Jul 31, 2026, 2:29:00 PM
दरभंगा और सकरी चीनी मिल से बदलेगी मिथिलांचल की तस्वीर, रुकेगा पलायन, मिलेंगे रोजगार, ₹852.43 करोड़...
दरभंगा और सकरी चीनी मिल से बदलेगी मिथिलांचल की तस्वीर, रुकेगा पलायन, मिलेंगे रोजगार, ₹852.43 करोड़...
Jul 31, 2026, 2:24:00 PM
अस्पताल परिसर में मिली फिजियोथेरेपिस्ट की ला*श, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
अस्पताल परिसर में मिली फिजियोथेरेपिस्ट की ला*श, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
Jul 31, 2026, 2:05:00 PM
CIP Ranchi को मिले राष्ट्रीय महत्त्व का दर्जा, सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने उठाई मांग
CIP Ranchi को मिले राष्ट्रीय महत्त्व का दर्जा, सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने उठाई मांग
Jul 31, 2026, 1:49:00 PM