रांची में तीन बस टर्मिनलों का होगा आधुनिक नवीनीकरण, यात्रियों के लिए सुविधाओं में होगा सुधार

रांची में तीन बस टर्मिनलों का होगा आधुनिक नवीनीकरण, यात्रियों के लिए सुविधाओं में होगा सुधार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में शहरीकरण को गति देने के लिए तीन प्रमुख बस टर्मिनलों के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण का आदेश दिया है। इन टर्मिनलों को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश के आधार पर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने तीनों बस स्टैंड के लिए कुल 47.72 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निर्देशित किया है।

सरकारी बस डीपो और आइटीआइ बस स्टैंड की स्थिति जर्जर

बिरसा मुंडा बस टर्मिनल को छोड़कर आइटीआइ बस स्टैंड और सरकारी बस डीपो काफी पुराने और खराब हालत में हैं। सरकारी बस डीपो 1962 से 1970 के बीच निर्मित हुआ था और वर्तमान में जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। इसी कारण इन दोनों स्थानों के नवीनीकरण की तत्काल आवश्यकता थी।

मंत्री ने आइटीआइ बस स्टैंड के लिए 24.77 करोड़, सरकारी बस डीपो के लिए 20.19 करोड़ और बिरसा मुंडा बस स्टैंड के लिए 3.76 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। नयी दिल्ली की परामर्शी संस्था “मॉस एन वायड” ने तीनों बस स्टैंड का डीपीआर तैयार कर दिया है।

आइटीआइ बस स्टैंड में नई सुविधाएं

आइटीआइ बस स्टैंड लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में फैला है। ग्राउंड फ्लोर पर 2,330 वर्ग मीटर में टर्मिनल भवन का निर्माण होगा। प्रथम तल पर 880 वर्ग मीटर में प्रशासनिक एवं अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ड्राइवर कैंटीन 145 वर्ग मीटर में और बस मेंटेनेंस शेड 245 वर्ग मीटर में बनेगा, जिसमें एक बार में दो बसों की मरम्मत की जा सकेगी।

बस और यात्रियों के आवागमन के लिए दो स्लाइडिंग प्रवेश द्वार होंगे। संचालन का समय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक होगा। 16 घंटे के परिचालन में प्रति घंटे 13 बसों का आगमन-प्रस्थान होगा, यानी कुल 416 बसें प्रतिदिन संचालन में रहेंगी। इसके अलावा स्टैंडबाय पार्किंग, यात्री प्रतीक्षालय, कार, आटो और ई-रिक्शा के लिए आवागमन सुविधा, महिला, पुरुष और दिव्यांग जनों के लिए शौचालय, पेयजल, रेस्टोरेंट, टिकट काउंटर, प्राइवेट गेस्ट रूम, लॉकर और लैंडस्केपिंग की व्यवस्था भी होगी।

सरकारी बस डीपो का आधुनिकीकरण

ओवरब्रिज और रेलवे स्टेशन रोड के पास स्थित सरकारी बस डीपो का नवीनीकरण इंडियन रोड कांग्रेस के मानक के अनुसार किया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर 1,771 वर्ग मीटर और फर्स्ट फ्लोर 845 वर्ग मीटर में टर्मिनल का निर्माण होगा। गार्ड रूम, मेंटेनेंस एरिया, डोरमेट्री, गेस्ट हाउस, शौचालय और प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रत्येक घंटे में दो बसों का आगमन-प्रस्थान होगा। आठ बस वे बनाए जाने के कारण कुल 512 बसों का संचालन संभव होगा।

बिरसा मुंडा बस टर्मिनल का जीर्णोद्धार

खादगढ़ा स्थित बिरसा मुंडा बस स्टैंड का जीर्णोद्धार मौजूदा ढांचे को बिना छेड़छाड़ किए किया जाएगा। 11.6 एकड़ क्षेत्र में 47,155 वर्ग मीटर में यात्रियों के प्रतीक्षालय, प्रशासनिक भवन, टिकट काउंटर, स्मार्ट शेड युक्त 31 बस वे और 89 बसों तथा 70 कारों के लिए पार्किंग का प्रबंध होगा। छह हाईमास्ट लाइट, बाउंड्री वॉल, 50 बेड की डोरमेट्री, शौचालय, स्नानागार और गेस्टहाउस जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी।

इस नवीनीकरण के बाद रांची के तीनों प्रमुख बस टर्मिनल यात्रियों के लिए आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक बन जाएंगे।

Trending News

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में जुटे NDA के कई बड़े नेता
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में जुटे NDA के कई बड़े नेता
Oct 14, 2026, 4:50:00 PM
700 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का हंगामा, पूजा से पहले भुगतान का आश्वासन
700 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का हंगामा, पूजा से पहले भुगतान का आश्वासन
Oct 14, 2026, 4:35:00 PM
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, नीले ड्रम केस में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, नीले ड्रम केस में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Oct 14, 2026, 4:29:00 PM
जिला उपभोक्ता आयोग का निर्णय, बिल्डर और बीमा कंपनी को दिया ये आदेश
जिला उपभोक्ता आयोग का निर्णय, बिल्डर और बीमा कंपनी को दिया ये आदेश
Oct 14, 2026, 4:11:00 PM
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
Oct 14, 2026, 4:09:00 PM
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
Oct 14, 2026, 4:06:00 PM
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
Oct 14, 2026, 3:55:00 PM
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
Oct 14, 2026, 3:49:00 PM
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
Oct 14, 2026, 3:44:00 PM
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
Oct 14, 2026, 3:41:00 PM