IMA भवन में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा

IMA भवन में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा

रांची के करमटोली स्थित आईएमए भवन में आज श्री चित्रगुप्त परिवार, मोरहाबादी की ओर से श्रद्धा, आस्था और भक्ति के वातावरण में भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की भव्य पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर झारखंड की समृद्धि, विकास और समाज में सौहार्द एवं भाईचारे की भावना बनी रहे — इस आशय की सामूहिक प्रार्थना की गई।

पूजन में कायस्थ समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कलम और दावात के आराधक भक्तों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ, मंत्रोच्चार एवं वेद पाठ के बीच भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा की। पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

सामूहिक भोज में उमड़ा जनसैलाब

कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने बताया कि पूजन के उपरांत आयोजित सामूहिक पारिवारिक भोज में लगभग तीन हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।

डॉ. बब्बू ने बताया कि इस वर्ष के आयोजन की विशेषता यह रही कि समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों, विशिष्ट अतिथियों और उन लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

कार्यक्रम की सफलता में सभी की रही अहम भूमिका

पूरे आयोजन में श्री चित्रगुप्त परिवार, मोरहाबादी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। इनमें संरक्षक डॉ. एच.पी. नारायण, डॉ. ए.के. वर्मा, डॉ. प्रणव कुमार बब्बू, अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष लाला लक्ष्मी लाल, प्रवीण कुमार सिन्हा, सुभाष कुमार, रमेश कुमार, डॉ. संदीप कुमार और संजीव सिन्हा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके अलावा सचिव पंकज कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव संजीव सिन्हा, अजय कुमार, अजीत कुमार सिन्हा, प्रभात सहाय, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक कुमार मिंकु, अनुनय शंकर टिंकु, आकाश सिन्हा, स्वाति सुमी, विनीता कुमारी, निभा सिन्हा और आरती कुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शुक्रवार को होगा प्रतिमा विसर्जन

डॉ. बब्बू ने बताया कि शुक्रवार को हवन के उपरांत भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की प्रतिमा का विधिवत विसर्ज

न किया जाएगा।

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM