सरकार ने जारी किया करोड़ों का हेल्थ फंड, जानिए किस जिले को मिली कितनी राशि

सरकार ने जारी किया करोड़ों का हेल्थ फंड, जानिए किस जिले को मिली कितनी राशि

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्र प्रायोजित इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटेनेंस योजना के तहत 36 करोड़ 23 लाख 10 हजार रुपये की राशि जारी की है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी यह फंड राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत स्वीकृत पदों पर नियुक्त कर्मचारियों के वेतन और भत्तों के भुगतान के लिए उपयोग किया जाएगा।

यह योजना केंद्र और राज्य सरकार की साझा भागीदारी पर आधारित है, जिसमें 60 प्रतिशत वित्तीय योगदान केंद्र सरकार तथा 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार वहन करती है। विभाग ने इस मद की राशि राज्य के 26 कार्यालयों के बीच उनकी आवश्यकता के अनुसार वितरित की है।

राशि आवंटन में देवघर को सबसे अधिक 7.11 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके बाद गोड्डा को 6.54 करोड़ रुपये तथा रांची के सिविल सर्जन कार्यालय को 4.19 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके अलावा जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, दुमका, गिरिडीह, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, हजारीबाग समेत कई जिलों को भी आवश्यकतानुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।

सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस राशि का उपयोग केवल स्वीकृत पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन और भत्तों के भुगतान में ही किया जाएगा। यदि किसी अवैध या अनधिकृत नियुक्ति पर इस राशि का उपयोग किया जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO) की होगी।

विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र (Utilization Certificate) निर्धारित समय सीमा के भीतर महालेखाकार और स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग को भेजना अनिवार्य होगा। सरकार का उद्देश्य समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित कर स्वास्थ्य संस्थानों के संचालन को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाना है।

प्रमुख जिलों को मिला आवंटन

  • देवघर : 7.11 करोड़ रुपये
  • गोड्डा : 6.54 करोड़ रुपये
  • रांची (सिविल सर्जन कार्यालय) : 4.19 करोड़ रुपये
  • जामताड़ा : 2.60 करोड़ रुपये
  • पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) : 2.41 करोड़ रुपये
  • चतरा : 1.62 करोड़ रुपये
  • दुमका : 1.44 करोड़ रुपये
  • गिरिडीह : 1.41 करोड़ रुपये
  • धनबाद : 1.18 करोड़ रुपये
  • पूर्वी सिंहभूम : 1.12 करोड़ रुपये
  • सरायकेला-खरसावां : 95.80 लाख रुपये
  • हजारीबाग (प्रशिक्षण केंद्र) : 93.01 लाख रुपये
  • हजारीबाग (सिविल सर्जन) : 70 लाख रुपये
  • गुमला : 60.58 लाख रुपये
  • बोकारो : 60.34 लाख रुपये
  • लोहरदगा : 47.33 लाख रुपये
  • लातेहार : 40.34 लाख रुपये
  • सिमडेगा : 39.37 लाख रुपये
  • साहिबगंज : 37.56 लाख रुपये
  • रामगढ़ : 36 लाख रुपये
  • गढ़वा : 22 लाख रुपये
  • खूंटी : 20.03 लाख रुपये
  • पाकुड़ : 14.36 लाख रुपये
  • रांची (निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं) : 14 लाख रुपये
  • पलामू : 5.99 लाख रुपये
  • कोडरमा : 1.89 लाख रुपये

Trending News

शांति भंग के आरोप में CJP नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
शांति भंग के आरोप में CJP नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
Oct 17, 2026, 9:36:00 AM
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, आलू लाने के दौरान हुआ हादसा
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, आलू लाने के दौरान हुआ हादसा
Oct 17, 2026, 9:20:00 AM
दुर्गा पूजा के साथ-साथ बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, पूर्व सीएम ने किया उद्घाटन
दुर्गा पूजा के साथ-साथ बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, पूर्व सीएम ने किया उद्घाटन
Oct 17, 2026, 8:58:00 AM
सांसद सुधाकर ने CM सम्राट को लिखा लेटर, IPS के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर पूछे सवाल
सांसद सुधाकर ने CM सम्राट को लिखा लेटर, IPS के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर पूछे सवाल
Oct 17, 2026, 8:48:00 AM
INDvsWI : आज करो या मरो का मुकाबला, जो जीता सीरीज उसके नाम
INDvsWI : आज करो या मरो का मुकाबला, जो जीता सीरीज उसके नाम
Oct 17, 2026, 8:26:00 AM
दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त के नेतृत्व में निकला व्यापक फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त के नेतृत्व में निकला व्यापक फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Oct 16, 2026, 9:00:00 PM
जनता दरबार में एडीएम 'लॉ एंड ऑर्डर' ने सुनी आमजनों की समस्याएं
जनता दरबार में एडीएम 'लॉ एंड ऑर्डर' ने सुनी आमजनों की समस्याएं
Oct 16, 2026, 8:50:00 PM
धनबाद केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने मनाया 5वां स्थापना दिवस, मरीजों के परिजनों को कराया विशेष भोजन
धनबाद केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने मनाया 5वां स्थापना दिवस, मरीजों के परिजनों को कराया विशेष भोजन
Oct 16, 2026, 8:45:00 PM
उपायुक्त ने कहा- विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में जनप्रतिनिधि करें सहयोग, 6 माह में दिखेंगे परिणाम
उपायुक्त ने कहा- विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में जनप्रतिनिधि करें सहयोग, 6 माह में दिखेंगे परिणाम
Oct 16, 2026, 8:20:00 PM
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM